Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

विधायक ने ग्राम धरमदास में राधे कृष्ण प्रणामी मंदिर में रसोई कक्ष किया उद्घाटित

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो) 

अनूपपुर (अंंचलधारा) पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत धरमदास के राधे कृष्ण प्रणामी मंदिर में रसोई कक्ष का पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को जी ने फीता काट कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित ग्राम वासियों ने विधायक जी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
                       इसी अवसर पर राधे कृष्ण प्रणामी मंदिर में धार्मिक व्यास का आयोजन किया गया।व्यास गद्दी पर विराजमान बसंत जयसवाल जी ने इस शुभ अवसर पर विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को जी से भजन सुनाने का अनुरोध किया जिस पर विधायक जी ने राधे कृष्ण का भजन बड़े ही भाव से गुनगुनाया।उस भजन का  सार भी पूरे मार्मिक ढंग से समझाया।इस अवसर पर कार्यक्रम में विशेष रूप से विधायक पुष्पराजगढ़ फुंदेलाल सिंह मार्को जी, जिला कार्य.अध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय,संरपंच ललतेश सिंह,मोहन जयसवाल,बसंत जयसवाल आदि ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments