Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

खिलाड़ी खेल भावना से खेले खेल-फुन्देलाल सिह मार्को

 

फुटबॉल प्रतियोगिता 
समापन समारोह समारोह संपन्न
(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंचलधारा) पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिवरीचदांस मे 28/9/2024 को फुटबाल प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि पुष्पराजगढ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुन्देलाल सिह मार्को की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही।
       कार्यक्रम की अध्यक्षता अवधराजसिह सरपंच ग्राम पंचायत शिवरीचदांस,विशिष्ट अतिथि मिथिलेश मरावी अध्यक्ष जनपद पंचायत,सरपंच भगतसिंह,ललतेश सिंह, हवेली सरपंच,बसंत जायसवाल धरमदास,नरबद मुसी, उपसरपच,पंच सहित हजारो की सख्या मे महिला,पुरुष, खेल प्रेमी रहे है।बैंड बाजा के साथ नाचते हुए विधायक फुन्देलाल सिह मार्को का स्वागत किया गया।
             विजेता टीम प्रथम हर्राटोला एव उपविजेता टीम  शिवरीचदास की रही।पुरस्कार बितरण कर खेल समापन विधायक फुन्देलाल सिह मार्को के उद्बोधन के साथ हुआ।विधायक ने इस अवसर पर कहा कि खिलाड़ी को खेल भावना से खेल खेलना चाहिए एक की जीत तो एक की हार होनी है।

Post a Comment

0 Comments