Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

आदर्श दुर्गा पूजा उत्सव समिति अनूपपुर की स्थापना का 50वां वर्ष बना आकर्षण का केंद्र बिंदु

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंचलधारा) नवरात्रि के पावन पर्व का अपना ऐतिहासिक महत्व सभी जगह देखने को मिलता है।युवा वर्ग बड़े ही उत्साह के साथ अनूपपुर शहर में जगह-जगह दुर्गोत्सव को लेकर अपनी तैयारी करते हैं एवं जगह- जगह माता रानी को विराजित कर पूजा अर्चना के साथ कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन भी करते चले आ रहे हैं। 
         अनूपपुर शहर में आदर्श दुर्गा पूजा उत्सव समिति आदर्श मार्ग अनूपपुर वर्ष 2025 में अपनी स्थापना का
50वां वर्ष मना रही है।स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर जहां भव्य पंडाल पर माता रानी को विराजित किया गया है।वहीं पूरे मार्ग की सजावट देखते ही बनती है।बारिश के मौसम के बाद भी लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं है। सुबह से रात्रि तक सभी लोग माता रानी के कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाते हैं। 
         सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रतिदिन आयोजन किया जा रहा है।इस दौरान फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता,नृत्य प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।साथ ही कीर्तन,भजन,रामायण,नाटक आदि प्रतियोगिता के साथ ही गरबा का कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र बिंदु बना हुआ है।प्रतिदिन भंडारे का प्रसाद वितरित किया जा रहा है।
             आदर्श दुर्गा पूजा उत्सव समिति ने वर्षों से धर्म, संस्कृति और समाज को जोड़े रखने का जो कार्य किया है।वह निश्चित ही सराहनीय है।मां दुर्गा का आशीर्वाद पूरी समिति पर यूं ही बना रहे और आदर्श दुर्गा पूजा उत्सव समिति सतत् प्रगति के मार्ग पर बढ़ती चली जाए।

Post a Comment

0 Comments