Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

माहेश्वरी समाज का संभागीय दीपावली मिलन समारोह अनूपपुर में हुआ संपन्न सभी ने बढ़-चढ़ कर लिया भाग


 (हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंचलधारा) माहेश्वरी समाज का संभाग स्तरीय दीपावली मिलन समारोह रविवार को धनश्री पैलेस अनूपपुर में धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज के संभाग स्तरीय सभी लोगों ने बढ़- चढ़कर भाग लिया।
           कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव जी के सामने दीप प्रज्वलित कर भगवान को माल्यार्पण किया गया।एवं समाज के वरिष्ठ लोगों ने पूजा अर्चना की तत्पश्चात माहेश्वरी समाज के संभागीय अध्यक्ष सुनील मंत्री ने भजन शिव कैलाश के वासी का गायन किया।
           माहेश्वरी समाज की वरिष्ठ महिला किरण बियानी ने माहेश्वरी समाज पर विस्तृत प्रकाश डाला एवं सभी का स्वागत किया।कार्यक्रम का सफल संचालन माहेश्वरी समाज के संभागीय अध्यक्ष सुनील मंत्री ने किया।    
             इस अवसर पर कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज के शहडोल, बुढार, अमलाई, चचाई, धनपुरी, अनूपपुर, जैतहरी के महेश्वरी समाज के वरिष्ठ से लेकर कनिष्ठ तक पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे काफी संख्या में उपस्थित थे।
     कार्यक्रम के शुभारंभ में गरमा-गरम नाश्ता की विशेष व्यवस्था की गई थी।तत्पश्चात तमाम तरह के गेम्स का आयोजन किया गया।जिसमें हाऊजी आदि गेम खिलाया गया।जिसमें समाज के सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं पुरस्कार प्राप्त किया।महिलाओं ने राजस्थानी घूमर डांस किया इसके सभी ने प्रशंसा की।कार्यक्रम के मध्य में स्नेह भोज का आयोजन किया गया।सभी ने एक दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
           माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ एम एल.मंत्री,जी.एल. गट्टानी,कमल मूंदड़ा,शेष नारायण मूंदड़ा,राजा बियानी, अरुण बियानी,ओरिएंट पेपर मिल हेड ईनाणी जी,डॉ. पवन मूंदड़ा,आदेश खटोड़,संगीता,संध्या बियानी,डॉक्टर मंजूलता मूंदड़ा,वनिता लखोटिया ने समाज के प्रति अपना संबोधन दिया।
              सभी ने माहेश्वरी समाज पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माहेश्वरी समाज एक संगठित समाज है।इसके साथ ही समाज द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं तमाम तरह के ट्रस्टों की जानकारी दी गई एवं कहा गया कि जरूरतमंद तक सेतु बनकर उसका जरूरतमंद लोगों को लाभ दिलाए।साथ ही कहा कि राष्ट्र की उन्नति के लिए माहेश्वरी समाज का विशेष योगदान है।
             उन्होंने कहा कि माहेश्वरी समाज आज पहचान का मोहताज नहीं है।माहेश्वरी समाज आज धार्मिक, सामाजिक,राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।साथ ही सेवा एवं परमार्थ के कार्य में भी संलग्न होकर अपनी अलग पहचान बन चुका है।यही नहीं जरूरतमंद लोगों के लिए हर संभव मदद करने का भाव माहेश्वरी समाज के प्रत्येक व्यक्ति में देखा जा सकता है।वही समाज के प्रत्येक ग्रुप द्वारा शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में जो कार्य किया जा रहे हैं वह अपने आप में प्रशंसनीय है।माहेश्वरी समाज में ब्रह्मा,विष्णु और महेश का स्वरूप झलकता है।उपस्थित लोगों ने कहा कि ब्रह्मा,विष्णु,महेश के वृहद स्वरूप के दर्शन माहेश्वरी समाज में होते हैं।पूरे भारत में माहेश्वरी समाज अपने समाज के उत्थान के लिए दिन-रात जुटे रहते हैं और अपनी नई सोच के जरिए समाज का विकास भी कर रहे हैं।
        कार्यक्रम के मध्य में समाज की सबसे वरिष्ठ महिला केसर देवी बियानी भी पहुंची।जिनका सभी ने स्वागत किया एवं उनके हाथों से पुरस्कार वितरण कराया।
                  कार्यक्रम में शहडोल संभाग के सभी स्थानों से माहेश्वरी समाज के लोगों ने शिरकत की एवं खुशी का इजहार किया और इसी तरह हमेशा मिलते रहने का वादा भी किया।माहेश्वरी समाज के जिलाध्यक्ष सुनील मंत्री ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का समापन चाय के साथ किया गया।

Post a Comment

0 Comments