Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

भारत जोड़ो पदयात्रा प्रदेश कांग्रेसाध्यक्ष कमलनाथ के स्वागतार्थ की गई स्थगित

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो) 

अनूपपुर (अंंचलधारा) पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फुंदेलाल सिंह मार्को जी के नेतृत्व में पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मां नर्मदा जी के उद्गम स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक से शुभारंभ पदयात्रा निरंतर पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचल का भ्रमण करते हुए अपने मुकाम की ओर अग्रसर हो रही थी।  लेकिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के 7 नवंबर को शहडोल आगमन देखते हुए पदयात्रा को स्थगित कर दिया गया है।   
                     ज्ञातव्य हो कि पदयात्रा के दौरान गांव गांव में गांधी चौपाल लगाकर पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को जी लोगों से स्वयं रूबरू होकर समस्याओं से वाकिफ हो रहे थे और उसके समाधान के लिए उच्च अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान कराने की दिशा में कारागार कदम उठा रहे थे।पदयात्रा ग्राम पंचायत पाटन के ग्राम बधार पहुंची जहां गांधी चौपाल लगाकर समस्याओं से अवगत हुए एवं विधायक जी ने अपनी पदयात्रा के उद्देश्यों को आम जनमानस के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि 7 नवंबर 2022 को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी का शहडोल आगमन हो रहा है जिनके स्वागत के लिए अधिक से अधिक संख्या में अनूपपुर जिले के लोगों को शहडोल पहुंचना है जिसके लिए पदयात्रा को स्थगित कर दिया गया है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत एवं उनका संबोधन सुनने सभी जिला कांग्रेस जन अधिक से अधिक संख्या में शहडोल पहुंचेंगे।

Post a Comment

0 Comments