Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

कल अनूपपुर जिले के 9 परीक्षा केंद्रों में राष्ट्रीय मींस कम मेरिट छात्रवृत्ति चयन परीक्षा

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो) 

अनूपपुर (अंंचलधारा) कल रविवार, 6 नवंबर 2022 को ज़िले की शासकीय शालाओं में कक्षा 8 मे अध्ययनरत बच्चों हेतु राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति चयन परीक्षा के आयोजन होगा।जिसके लिए जिले के चारों विकासखंड मुख्यालय सहित 9 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। ये केंद्र शासकीय उमावि.जमुना कालरी,कन्या उमावि.बदरा,बालक उमावि. राजनगर,उत्कृष्ट उमावि.कोतमा,उत्कृष्ट उमावि.जैतहरी, कन्या उमावि.जैतहरी,मॉडल उमावि.जैतहरी,उत्कृष्ट उमावि. लखौरा एवम मॉडल उमावि.पुष्पराजगढ़ है।इन परीक्षा केंद्रों में कुल 3604 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।परीक्षा प्रातः 10.45 बजे से 12.15 तक व 12.15 से 02.15 बजे तक दो पाली में आयोजित होगी।
               छात्र छात्राओं को पहुंचाने की जिम्मेदारी संबंधित माध्यमिक शाला के शिक्षको एवं अभिभावकों की है।जिसमे जिले के सभी बीएसी,सीएसी उन्हें सहयोग करेंगे।
               समग्र शिक्षा अभियान की जिला मिशन संचालक एवं कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने संबंधित परीक्षार्थियों के विद्यालय,शिक्षकों तथा सर्व संबंधित से 5 नवंबर को यह सुनिश्चित करने की अपील की है कि सभी बच्चो के पास प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट,एक बाल पॉइंट पेन व सुबह परीक्षा केंद्र जाने हेतु साधन की व्यवस्था है या नही है और अगर परीक्षा केन्द्र तक जाने का साधन नहीं है तो संबंधित छात्र-छात्राओं की व्यवस्था कर शत-प्रतिशत बच्चो को परीक्षा में सम्मिलित कराने के लक्ष्य में सहयोग प्रदान करने की अपील की है।समग्र शिक्षा अभियान की जिला मिशन संचालक एवं कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने सभी छात्र छात्राओं को परीक्षा मे सफल होने की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए इस व्यवस्था से जुड़े शैक्षणिक स्टाफ से परीक्षा के आयोजन को सफल बनाने के लिए उल्लेखनीय भूमिका अदा करने का आह्वान किया गया है।

Post a Comment

0 Comments