Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

लाडली लक्ष्मी वाटिका में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर किया गया दीप प्रज्वलन

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो) 

अनूपपुर (अंंचलधारा) मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम श्रृंखला के तहत मुख्य नगरपालिका अधिकारी ज्योति सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 2  लाडली लक्ष्मी वाटिका में रंगोली सजाकर मध्यप्रदेश की 67 वी स्थापना दिवस के अवसर पर शाम को 67 दीप प्रज्वलित किए गए।इस अवसर पर प्रमुख रूप से अनुविभागीय दंडाधिकारी अनूपपुर कमलेश पुरी,मुख्य नगरपालिका अधिकारी ज्योति सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष अंजुलिका शैलेंद्र सिंह,उपाध्यक्ष सोनाली पिंटू तिवारी,विधायक प्रतिनिधि शैलेन्द्र सिंह,कमलेश तिवारी,राजा तिवारी,विनय सिंह,समग्र अधिकारी सुदीप गर्ग,स्वछता निरीक्षक डी.एन.मिश्रा,उप स्वछता निरीक्षण ब्रजेश मिश्रा के साथ ही नगरपालिका अनूपपुर के कर्मचारी दीपा केवट,कमला यादव,शिव प्रसाद अवस्थी,हेमंत गौतम,विकास पांडेय,दुर्गेश यादव,शुभम पांडेय,तौसिफ असरफ,शिव कुमार पटेल,सोहन डोमार,सुमित बक्सरिया के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि,शासकीय सेवक तथा नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी की।

Post a Comment

0 Comments