Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

भारत जोड़ो पद यात्रा पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सातवें दिन भी जारी हो रहा भव्य स्वागत

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो) 

अनूपपुर (अंंचलधारा) पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फुंदेलाल सिंह मार्को जी के नेतृत्व में लगातार सातवें दिन पैदल चलते हुए भारत जोड़ो पदयात्रा ग्राम पंचायत मझगवा से यात्रा प्रारंभ कर ग्राम पंचायत धर्मदास में गांधी चौपाल लगाकर क्षेत्र की जनता से मुलाकात किये।भारत जोड़ो पदयात्रा धवईपानी, गिरवी,बांधामार,हवेली,हरई,गिरारी से भ्रमण करते हुए क्षेत्र की जन समस्या से अवगत हुए।ग्राम,क्षेत्र की जनता जनार्दन को भारत जोड़ो पदयात्रा की विचारधारा को जनता तक पहुंचाया गया।भारत जोड़ो पदयात्रा में क्षेत्र की जनता जनार्दन द्वारा बहुत ही हर्षोल्लास के साथ स्वागत वंदन अभिनंदन कर पद यात्रा में शामिल हो रहे हैं।जगह जगह क्षेत्र की जनता जनार्दन द्वारा विधायक जी का स्वागत,वंदन, अभिनंदन किया जा रहा है।भारत जोड़ो पदयात्रा में पुष्पराजगढ़ विधायक जी के साथ क्षेत्र की युवा शक्ति, महीला शक्ति,बुजुर्गों का बराबर आशीर्वाद मिल रहा है।यात्रा में प्रमुख रूप से उपस्थित पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को, अनूपपुर जिला कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र मिश्रा, जिला कार्य.अध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय,यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष सिंह मार्को,मयंक त्रिपाठी,रामखेलावन राठौर,अनिल त्रिपाठी,ममता सिंह सरपंच, ललतेश सिंह, भीम सिंह बंजारा,सरपंच करपा हीरा सिंह टेकाम,ब्लाक अध्यक्ष संतलाल चंद्रवंशी,दयाराय रौतेल,सरपंच कंधी सिंह, देव सिंह मार्को,सरपंच सुशीला बाई,चंद्रवती बाई,पप्पु सिंह, देव सिंह मार्को,अनिरूद्ध चंद्रवंशी,मोहन लाल,मोहन जयसवाल,सेवादल पर्यवेक्षक पुष्पराजगढ़,यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बिरू तंबोली आदि उपस्थित रहे।ग्राम पंचायत गिरवी में क्षेत्र की जनता जनार्दन द्वारा भारत जोड़ो पदयात्रा में चल रहे सभी पदाधिकारियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

Post a Comment

0 Comments