Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

वृक्षारोपण एवं मरीजों को फल वितरित कर पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने मनाया जन्मदिन

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंचलधारा) विधानसभा क्षेत्र अनूपपुर के विधायक एवं पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन बिसाहूलाल सिंह ने अपना जन्मदिन पूरे ही सादगी के साथ जिला जेल परिसर में आंवला का पेड़ लगाकर एवं जिला चिकित्सालय अनूपपुर में आकर भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ लेने की कामना के साथ मनाया।
                उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए बारिश के मौसम में सभी लोग मिलकर अधिक से अधिक वृक्ष लगाए।जब ही अपना पर्यावरण संतुलित रह पाएगा।तत्पश्चात जिला भाजपा कार्यालय अनूपपुर में मंडल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।जहां कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर, मिठाई वितरित कर,केक कटवा कर अपने विधायक बिसाहूलाल सिंह का जन्मदिन मनाया।इस अवसर पर काफी संख्या में बधाई देने वालों का ताता लगा रहा।
          प्रातः अपने गृहग्राम से निकलते समय परासी दुर्गा मंदिर पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं प्रसाद का वितरण कराया एवं देश प्रदेश के सुख समृद्धि कि ईश्वर से प्रार्थना की।
         जिला भाजपा कार्यालय में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी,पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता,बृजेश गौतम,अनूपपुर नगर पालिका अध्यक्ष अंजुलिका सिंह,पासान नगर पालिका अध्यक्ष रामअवध सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा, सिद्धार्थ शिव सिंह,शैलेंद्र सिंह,जितेंद्र सोनी सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments