Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

लोक सेवा केदो में संचालित आधार कार्ड सेंटर का लोक सेवा प्रबंधक ने किया औचक निरीक्षण

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंचलधारा) लोक सेवा प्रबंधक सोनू सिंह राजपूत ने 1 अगस्त 2024 को लोक सेवा केंद्र अनूपपुर एवं जैतहरी का औचक निरीक्षण किया।एवं वहां पर स्थापित आधार सेवा केंद्र पर उपस्थित होकर उसका बारीकी से निरीक्षण करते हुए आधार कार्ड में सुधार कराने के लिए आए लोगों से पूछताछ की।जिससे वह पूरी तरह संतुष्ट नजर आई।
             उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों को पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करने के दिशा निर्देश भी दिए।साफ-सफाई व्यवस्था का अवलोकन भी किया एवं उपस्थित लोगों से किसी तरह की शिकायत होने पर जानकारी देने की अपील भी की।
             लोक सेवा प्रबंधक सोनू सिंह राजपूत ने बताया कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 लागू किया।इस कानून के माध्यम से मध्यप्रदेश सरकार ने नागरिक सेवाओं में सुधार और उनकी प्रदाय प्रक्रिया बेहतर करने की दिशा में श्रेष्ठ पहल की है।
                          लोक सेवा गारंटी अधिनियम की मदद से सेवाओं को समय-सीमा में प्राप्त करना नागरिकों का अधिकार है।लोक सेवा प्रदान करने में कोताही बरतने वाले अधिकारियों पर अर्थदंड आरोपित करने का प्रावधान इस अधिनियम का प्रमुख भाग है।इसलिये प्रत्येक चिन्हित सेवा को प्रदान करने के लिये समय-सीमा निर्धारित की गई है। 
             सुशासन की यह देश में अपने स्वरूप की प्रथम ऐतिहासिक एवं क्रांतिकारी पहल है।लोक सेवाओं को प्राप्त करना अब प्रदेश के नागरिकों के लिए याचना नहीं अधिकार है।
          लोक सेवा केदो में आधार कार्ड केंद्र की स्थापना की गई है।यूआईडीएआई से ऑनलाइन जुड़ गया है।इस कारण अब आधार कार्ड में सुधार कराना आसान हो गया है।शुल्क भी शासन स्तर से कम रखे हैं।उन्होंने बताया कि लोक सेवा केंद्र अनूपपुर में आधार पंजीयन का कार्य प्रारम्भ हो चूका है,जिसके अंतर्गत आधार बनाये जाते है,
फिंगर प्रिंट अपडेट किये जाते है,मोबाईल नंबर अपडेट किये जाते है,जन्म तिथि अपडेट किये जाते है,बच्चो के आधार कार्ड बनाये जाते है,बच्चो के आधार कार्ड अपडेट किये जाते है,निवास स्थान अपडेट किये जाते है।
              उन्होंने कहा कि अब एक छत के नीचे ही लोक सेवा से संबंधित कार्य एवं आधार पंजीयन से संबंधित सारे कार्य किए जा रहे हैं।जिससे आमजन को बहुत सी समस्याओं का समाधान प्राप्त हो रहा है।

Post a Comment

0 Comments