Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

अनूपपुर की छात्रा कु.श्रुति बियानी बनी चार्टर्ड अकाउंटेंट

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंचलधारा) अगर लगन है तो सफलताएं कदम चूमती हैं।अनूपपुर की होनहार छात्रा कु.श्रुति बियानी चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) बन गई है।
      यह उपलब्धि उनकी मेहनत का ही परिणाम है।उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा संत तुलसी मॉडल स्कूल अनूपपुर एवं हाई स्कूल कल्याणीका केंद्रीय शिक्षा निकेतन अमरकंटक में पूरी की।इसके पश्चात नागपुर से सीए आर्टिकलशिप पुरी की।
                     कु.श्रुति बियानी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु जी के साथ ही अपने दादा अशोक बियानी,दादी किरण बियानी,पापा विवेक बियानी एवं मम्मी जय श्री बियानी को देती है।उन्होंने कहा कि सभी ने मेरे को पढ़ाई के लिए सदैव आगे ही बढ़ाया।जिसका परिणाम अब जाकर सामने आया। उन्होंने कहा कि वह अपना अधिकांश समय विद्या अध्ययन में देती थी और सफलता पाने के लिए काफी कड़ी मेहनत की।
                       ज्ञातव्य हो की चार्टर्ड अकाउंटेंसी भारत में सबसे अधिक मांग वाले प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में से एक है।

Post a Comment

0 Comments