Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

राष्ट्रीय कान्फ्रेंस विधायक अधिवेशन में भाग लेने पुष्पराजगढ़ विधायक पुणे रवाना

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंचलधारा) पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं मध्यप्रदेश चुनाव समिति के सदस्य फुंदेलाल सिंह मार्को दिनांक 9 जनवरी 2024  को महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित तीन दिवसीय 10/1/24 से 12/124 राष्ट्रीय कान्फ्रेंस विधायक अधिवेशन में उपस्थित होने के लिए (महाराष्ट्र)  पुणे के लिए रवाना हो गए। 
                          पुष्पराजगढ़ से जबलपुर जाकर फ्लाइट से पुणे के लिए रवाना हुए।जहां वे तीन दिवस अधिवेशन में भाग लेकर लोकसभा की चुनाव की तैयारी में जुट जाएंगे। शहडोल संभाग में एकमात्र सीट पुष्पराजगढ़ कांग्रेस के हवाले हैं और उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी लोकसभा चुनाव के लिए दी गई है।जिसमें शहडोल संभाग में अधिक से अधिक सीट कांग्रेस के पक्ष में आ सके।
       उनके शुभ चिंतको ने उन्हें महाराष्ट्र पुणे के लिए विदाई दी।इस अवसर पर काफी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments