Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

जिले के निकायों में 10 से 15 जनवरी तक विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंचलधारा) जिले की नगरीय निकायों में विकसित भारत संकल्प यात्रा 10 से 15 जनवरी 2024 तक आयोजित की जाएगी। 
                         उक्ताशय की जानकारी संयुक्त कलेक्टर दिलीप कुमार पाण्डेय ने देते हुए बताया है कि 10 जनवरी को नगरीय निकाय बरगवां में प्रातः 9 बजे से, 11 जनवरी को डूमरकछार में प्रातः 9 बजे से एवं बिजुरी में दोपहर 1 बजे से, 12 जनवरी को डोला में प्रातः 9 बजे से एवं बनगवॉ(राजनगर) में दोपहर 1 बजे से, 13 जनवरी को कोतमा में प्रातः 9 बजे सेे एवं पसान में दोपहर 1 बजे से, 14 जनवरी को जैतहरी में प्रातः 9 बजे से एवं अनूपपुर में दोपहर 1 बजे से तथा 15 जनवरी को अमरकंटक में प्रातः 9 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा के आईईसी वैन द्वारा भारत सरकार की प्रचलित जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार के साथ ही नगरीय निकायों में जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments