Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

विकास और सौन्दर्यीकरण के कार्य प्राथमिकता के साथ होंगे पूरे नहीं आएगी कही कोई रुकावट-दिलीप जायसवाल

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंचलधारा) समृद्ध और विकसित राष्ट्र के लिए विकास के कार्य महत्वपूर्ण हैं।विकास के कार्यों के लिए कोई कमी नही होगी।हर संभव प्रयास से विकास और सौन्दर्यीकरण के कार्य को प्राथमिकता के साथ कराया जाएगा। 
         उक्ताशय के विचार मध्यप्रदेश शासन के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)दिलीप जायसवाल ने जिले के बिजुरी नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत 3 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से होने वाले तीन सड़कों के निर्माण कार्य के भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
        इस अवसर पर बिजुरी नगरपालिका अध्यक्ष शहबिन पनिका,उपाध्यक्ष प्रीति सतीश शर्मा,नगर परिषद बनगवॉ (राजनगर) के अध्यक्ष यशवंत सिंह,एसईसीएल हंसदेव क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय मिश्रा,प्रेमचंद्र यादव,लवकुश शुक्ला, सतीश शर्मा,मुकेश जैन,हनुमान गर्ग,गयाबोध मिश्रा,राजू जायसवाल, नगरपालिका बिजुरी के वार्ड पार्षदगण,पत्रकार तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे।   
                     मध्यप्रदेश शासन के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)दिलीप जायसवाल ने कहा कि लम्बे समय से इन तीनों जर्जर सड़कों के निर्माण की मांग की जा रही थी। जनता की प्राथमिकता को देखते हुए इसे संज्ञान में लेकर सड़कों के निर्माण कार्य को भूमिपूजन के साथ प्रारंभ किया गया है।  
       एस.ई.सी.एल. हंसदेव क्षेत्र के बिजुरी नगरपालिका अंतर्गत वेलकम गेट से रेलवे ओवर ब्रिज तक 2.2 कि.मी. मार्ग के डामरीकरण कार्य लागत 98.14 लाख तथा बिजुरी वेलकम गेट से कुरजा माईन्स तक 4 कि.मी. लागत 144.89 लाख, गलैया टोला से दलदल तिराहे तक डामरीकरण एवं नाली निर्माण लागत 133 लाख के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया।

Post a Comment

0 Comments