Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

लोक सेवा केंद्र का विस्तार अब ग्रामीण अंचलों में,अमगवां में उप केंद्र का जपं.अध्यक्ष राजीव सिंह ने किया शुभारम्भ

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) आम जनों को राज्य शासन द्वारा सहज सुविधा प्रदान करने के उद्देश्‍य से वर्ष 2011 की जनसंख्या के अनुसार 5 हजार से अधिक जनसंख्या वाले ग्रामों में नवीन उप लोक सेवा केन्द्र स्थापित कर नागरिकों को लोक सेवाएं उपलब्ध कराए जाने के पहल के तहत जिले में तहसील अनूपपुर अंतर्गत जनपद पंचायत जैतहरी के केल्हौरी,देवरी,मेड़ियारास,बदरा,बरगवां (अमलाई) तथा जैतहरी तहसील अंतर्गत अमगवां व कोतमा तहसील अंतर्गत बिजुरी का चयन किया गया है।जिसके तहत खण्ड स्तर पर लोक सेवा केन्द्र का संचालन करने वाले अनुबंधित एजेंसियों को नवीन उप लोक सेवा केन्द्र स्थापित किए जाने के पालन में तहसील जैतहरी के ग्राम अमगवां में नवीन उप लोक सेवा केन्द्र का शुभारम्भ विधिवत् जनपद अध्यक्ष जैतहरी राजीव सिंह,जनपद उपाध्यक्ष मनोज राठौर, अमगवां के सरपंच संतोष केवट,सिद्धार्थ सिंह,जनपद सदस्य चंद्रप्रकाश जायसवाल तथा लोक सेवा केन्द्र की जिला प्रबंधक सोनू सिंह राजपूत,अमगवां हाईस्कूल के प्राचार्य श्री प्रजापति सहित ग्रामीणजनों की उपस्थिति में किया गया।नवीन उप लोक सेवा केन्द्र अमगवां का फीता काटकर जनपद अध्यक्ष राजीव सिंह एवं अतिथियों द्वारा किया गया।इस अवसर पर संचालक योगेश गुप्ता तथा प्रबंधक आशीष पाण्डेय भी उपस्थित रहे। 
पहले आवेदक को मौके पर 
प्रदान किया आय प्रमाण पत्र


नवीन उप लोक सेवा केन्द्र अमगवां के प्रथम हितग्राही के रूप में गुवारी निवासी सूरज प्रसाद राठौर ने आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन प्रस्तुत किया।जिसका निराकरण मौके पर ही कर उन्हें आय डिजिटल आय प्रमाण-पत्र प्रदाय किया गया। मौके पर आय प्रमाण पत्र प्राप्त कर आवेदक सूरज प्रसाद राठौर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य शासन द्वारा प्रारम्भ किए गए इस जनसुविधा की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।उन्होंने कहा कि समय की बचत के साथ ही अपने ही गांव में लोक सेवा प्रदान करने की जो पहल हुई है,वह सराहनीय है।उन्होंने इस उपलब्धि के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया है।

लोकसेवा प्रबंधक सोनू सिंह 
राजपूत ने दिए नए आयाम


जिला मुख्यालय पर लोक सेवा केंद्र की स्थापना के बाद इसका विस्तार जिले में प्रारंभ हुआ।शुरुआत से कड़ी मेहनत लगन के साथ लोकसेवा प्रबंधक सोनू सिंह राजपूत ने इस केंद्र को नया आयाम देने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखा।जिसके कारण आज लोक सेवा केंद्र से शासन द्वारा दी गई समस्त सेवाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ जरूरतमंदों को मिल रहा है।अब ग्रामीण स्तर में उपकेंद्र की स्थापना से लोगों को जिला मुख्यालय पर चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

Post a Comment

0 Comments