Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

मुख्यमंत्री कन्या विवाह के तहत 72 जोड़ों का होगा विवाह,खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह की उपस्थिति में

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शिव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश शासन की योजना के तहत मुख्यमंत्री कन्या विवाह 2022-2023 के तहत आज 1 दिसंबर 2022 को जनपद पंचायत अनूपपुर के मुख्यालय बदरा में एसईसीएल सामुदायिक भवन में आयोजित किया जा रहा है।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह उपस्थित रहेंगे। इस आयोजन में 72 जोड़ों का विवाह किया जाएगा।बताया गया कि प्रति जोड़े वर-वधु सहित अधिकतम 10 की संख्या में परिजन सम्मिलित होंगे जिनके खाने की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल में रहेगी।वधु के लिए चुनरी,मौरी, वर के लिए मुकुट एवं पीला गमछा आदि उपलब्ध कराया जायेगा।वधु को राशि 38 हजार रूपये की सामग्री जैसे- इलेक्ट्रानिक सामग्री,आभूषण,बर्तन,फर्नीचर,रेडीमेड कपड़ा आदि प्रदाय किया जाएगा एवं वधु को राशि 11 हजार रूपये का एकाउन्ट पेयी चेक प्रदान किया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments