Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

खो-खो का राज्य स्तरीय आयोजन गौरव की बात-हिमाद्री

 

राज्य स्तरीय महिला 
खो-खो का फाइनल विजेता बना इंदौर
(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो) 
अनूपपुर (अंंचलधारा) आदिवासी अंचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है हमारे बच्चे खेलने में अच्छे होते हैं लेकिन उनको अच्छा मंच ना मिलने की वजह से अपनी प्रतिभा प्रदर्शित नहीं कर पाते है।
                          उक्त आशय के विचार शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में आयोजित राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के समापन अवसर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद

श्रीमती हिमाद्री सिंह ने कहीं।उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय महाविद्यालीन प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्र में पहली बार हुआ है जिसका लाभ निश्चय ही यहाँ के आदिवासी अंचल के बच्चों को मिलेगा।
               मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के खेल कैलेंडर के अनुसार शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय महिला खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें प्रदेश से 8 संभागों की टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रीवा संभाग की टीम व इंदौर संभाग की टीम के मध्य खेला गया।इसमें इंदौर संभाग की टीम ने प्रतियोगिता जीत हासिल कर विजेता ट्राफी हासिल की।
                      समारोह की विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अनूपपुर की अध्यक्ष अंजुलिका सिंह ने शासकीय तुलसी महाविद्यालय परिवार को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से अनूपपुर शहर गौरवान्वित हुआ हैं।
                     महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विक्रम सिंह ने  बताया कि महाविद्यालय को जिला स्तरीय महिला खो-खो प्रतियोगिता से लेकर संभाग व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के  आयोजन कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 8 संभागों की टीमों ने हिस्सा लिया।
              इसअवसर पर शासकीय महाविद्यालय वेंकटनगर के प्राचार्य डॉ.आर.के.सोनी,शा.महाविद्यालय जैतहरी के प्राचार्य डॉ.आर.एस.वाटे,वरिष्ठ अध्यापक डॉ.जे.के.संत, क्रीड़ा अधिकारी डॉ.एस.बी.पाण्डेय उपस्थित रहे।
                    प्रतियोगिता का फाइनल मैच की विजेता टीम इंदौर संभाग की खिलाड़ियों को सांसद हिमाद्री सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष अंजुलिका सिंह,प्राचार्य डॉ.विक्रम सिंह बघेल ने विजेता ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।
              दो दिवसीय राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता को संपन्न कराने के लिए शासकीय कन्या महाविद्यालय शहडोल के क्रीड़ा अधिकारी डॉ.एस.बी.पांडेय,प्रो.देवेंद्र बागरी, प्रोफेसर विनोद कोल,प्रो.प्रीति वैशय,प्रो.अजय राज सिंह राठौर,प्रो.संजू द्विवेदी,डॉ. बृजेंद्र सिंह,प्रो.डॉ.शैली अग्रवाल, क्रीड़ा अधिकारी दिलीप शुक्ला,शासकीय तुलसी महावि. अनूपपुर के क्रीड़ा अधिकारी रामायण वर्मा,शासकीय कन्या महाविद्यालय अनूपपुर के क्रीड़ा अधिकारी इंद्रनारायण कांछी,संतोष सोलंकी,संतोष सिंह,राजेश उपाध्याय आदि की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments