Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह के नेतृत्व में जिले के कई नगर परिषद अध्यक्ष मिले मुख्यमंत्री से

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो) 

अनूपपुर (अंंचलधारा) जिले की बरगवां (अमलाई) नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष,उपाध्यक्ष के साथ ही जिले की अन्य नगर परिषद एवं नगर पालिका के अध्यक्ष उपाध्यक्ष पार्षद व अन्य जनप्रतिनिधिगण ने प्रदेश के खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह जी के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान के निवास पर जाकर उनसे मुलाकात की प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि मैं यहीं कामना करता हूँ कि आप सभी अपने दायित्व एवं जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी के साथ पूरा करेंगे और पूरी निष्ठा के साथ जनसेवा करें।
                  इस अवसर पर प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री मंत्री बिसाहूलाल सिंह जी द्वारा अनूपपुर जिले में विभिन्न सड़कों की अत्यंत खराब स्थिति के बारे में मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया एवं मुख्यमंत्री जी के समक्ष सड़क निर्माण हेतु प्रस्ताव सौंपा गया।
                            इस अवसर पर प्रमुख रूप से अनूपपुर जिले की बरगवां अमलाई नगर परिषद अध्यक्ष गीता गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉक्टर राज तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम,गयबोध मिश्रा महामंत्री भाजपा जिला अनूपपुर, धर्मेंद्र सिंह जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अनूपपुर, सुनील कुमार चौरसिया अध्यक्ष डुमरकछार नगर परिषद जिला अनूपपुर,सुश्री रीना कोल अध्यक्ष नगर परिषद डोला जिला अनूपपुर,शंकर तिवारी उपाध्यक्ष नगर परिषद डोला जिला अनूपपुर,राम अवध सिंह अध्यक्ष नगर पालिका पसान जिला अनूपपुर एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण ने मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री जी से भेंट की।

Post a Comment

0 Comments