Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

भारत जोड़ो पदयात्रा में कदमताल मिलाकर चल रहे हैं पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा के प्रमुख राहुल गांधी जी इस समय मध्यप्रदेश की पदयात्रा में है। जिसमें अनूपपुर जिला कांग्रेसाध्यक्ष एवं पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को भी शुरुआत से उनके साथ कदम से कदम मिलाकर पदयात्रा में भागीदार बने हुए हैं। साथ में राष्ट्रीय कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी भी साथ-साथ चल रही हैं।पदयात्रा के दौरान ऐसे भी पल आए जब राहुल गांधी जी ने आदिवासी नेता पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को को अपने साथ-साथ पकड़कर पदयात्रा में चलते रहे और उनके साथ कांग्रेश की राष्ट्रीय नेत्री प्रियंका गांधी भी साथ-साथ रही। इस दौरान राहुल जी ने पुष्पराजगढ़ विधायक से आदिवासी अंचल की जानकारी भी बराबर लेते रहे।पुष्पराजगढ़ विधायक ने उन्हें अमरकंटक के लिए भी आमंत्रित किया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।निश्चित ही भारत जोड़ो पदयात्रा में अनूपपुर जिले का नाम भी रोशन हुआ है।
                              ज्ञातव्य हो कि जब राहुल गांधी जी ने कन्याकुमारी से यात्रा प्रारंभ की थी तो पुष्पराजगढ़ विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर के अध्यक्ष फुंदेलाल सिंह मार्को ने अपने विधानसभा क्षेत्र में भी यात्रा प्रारंभ की थी और चौपाल लगा लगा कर लोगों की समस्याओं को सुना था और अपने स्तर पर समाधान कराने की कार्यवाही भी की थी। इसके पश्चात उन्होंने कोतमा से भारत जोड़ो पदयात्रा प्रारंभ कराई थी।जिसे डिंडोरी जिले के चंदन घाट तक ले जाकर जिले से प्रारंभ राष्ट्रीय ध्वज एवं संविधान भी पूरे जोश खरोश के साथ डिंडोरी जिले को सौंपा था।जो कश्मीर तक राहुल गांधी जी के यात्रा के साथ जाएगा।यही नहीं अनूपपुर जिले से प्रारंभ यात्रा को उन्होंने रास्ते रास्ते में जाकर सहभागी बनते हुए आगे बढ़ाया और जब राहुल गांधी जी की यात्रा मध्यप्रदेश में प्रवेश की तो अनूपपुर जिले की यात्रा भी वहां प्रवेश कर गई जो बराबर उनके साथ सहभागी बनी धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है।जिला कांग्रेसाध्यक्ष फुंदेलाल सिंह मार्को अपनी पूरी टीम के साथ लगातार पदयात्रा में चल रहे हैं और कांग्रेस को मजबूत करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा में बराबर के सहभागी बनकर यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं। 
                आने वाले विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी को देखते हुए राहुल गांधी जी की मध्यप्रदेश यात्रा का पूरा फायदा मध्यप्रदेश को मिलेगा ऐसा लोगों का मानना है।

Post a Comment

0 Comments