Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

पुष्पराजगढ़ विधानसभा के युवा कांग्रेसाध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) यूथ कांग्रेस पुष्पराजगढ़ विधानसभा अध्यक्ष आशुतोष सिंह मार्को के नेतृत्व में सैकड़ों युवा साथियों के साथ राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल हुए। इस दौरान यूथ कांग्रेस पुष्पराजगढ़ विधानसभा अध्यक्ष आशुतोष सिंह मार्को भारत जोड़ो पदयात्रा के दौरान युथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवासन जी, प्रदेश अध्यक्ष यूथ कांग्रेस डाक्टर विक्रांत भूरिया जी पूर्व अध्यक्ष विधायक कुनाल चौधरी जी,राऊ विधायक पूर्व मंत्री जीतू पटवारी जी, विधायक हीरा लाल अलावा जी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ कांग्रेस राजा बरार जी,अखिलेश यादव जी से भारत जोड़ो पदयात्रा में औपचारिक मुलाकात हुई।राहुल गांधी जी के पद यात्रा को जो प्यार मिल रहा है वह अविस्मरणीय है।भारत जोड़ो पदयात्रा यह एक आंदोलन में बदलते जा रहा है जो इतिहास के पन्ने में एक अलग स्थान हासिल करेगा। इस यात्रा में किसान, मजदुर,युवा,छात्र-छात्राओं,हर तबके के लोग इस यात्रा में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ शामिल हो रहे हैं।इस दौरान साथ में यूथ कांग्रेस महासचिव अनुज मिश्रा जी, राजीव शर्मा जी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments