Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

भारत जोड़ो पद यात्रा पुष्पराजगढ़ अंचल में पहुंच गांधी चौपाल लगाकर समस्याओं से हो रही अवगत

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो) 

अनूपपुर (अंंचलधारा) पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को जी के नेतृत्व में लगातार छठवें दिन पैदल चलते हुए भारत जोड़ो पदयात्रा ग्राम पंचायत जोहीली से यात्रा प्रारंभ कर ग्राम पंचायत अचलपुर के,भट्टाटोला गड़ीटोला, लोहारिन टोला से भ्रमण करते हुए ग्राम पंचायत अचलपुर में गांधी चौपाल लगाकर क्षेत्र की जन समस्या से अवगत हुए।ग्राम पंचायत अचलपुर मे ग्राम वासियों के साथ दोपहर का भोजन किया गया।क्षेत्र की जनता जनार्दन को भारत जोड़ो पदयात्रा की विचारधारा को जनता तक पहुंचाया गया।भारत जोड़ो पदयात्रा में क्षेत्र की जनता जनार्दन द्वारा बहुत ही हर्षोल्लास के साथ स्वागत,वंदन, अभिनंदन कर पद यात्रा में शामिल हो रहे हैं।जगह जगह क्षेत्र की जनता जनार्दन द्वारा विधायक जी का स्वागत वंदन अभिनंदन किया जा रहा है।भारत जोड़ो पदयात्रा में पुष्पराजगढ़ विधायक जी के साथ क्षेत्र की युवा शक्ति, महीला शक्ति,बुजुर्गों का आशीर्वाद मिल रहा है।यात्रा में प्रमुख रूप से उपस्थित पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को,जिला कार्य.अध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय,यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष सिंह मार्को, सरपंच करपा हीरा सिंह टेकाम,ब्लाक अध्यक्ष संतलाल चंद्रवंशी,दयाराय रौतेल, सरपंच कंधी सिंह,देव सिंह मार्को,सरपंच सुशीला बाई, चंद्रवती बाई,पप्पु सिंह,देव सिंह मार्को,अनिरूद्ध चंद्रवंशी, मोहन लाल,मोहन जयसवाल,सेवादल पर्यवेक्षक पुष्पराजगढ़, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बिरू तंबोली, आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments