Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

महापुरुषों के प्रयासों से मिली थी आजादी पूरे भारत में स्थापना दिवस में मनाया जाता है जश्न-बिसाहूलाल सिंह

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो) 

अनूपपुर (अंंचलधारा) सैकड़ों साल गुलामी के बाद 1947 में देश आजाद हुआ था और 1956 में हमें पूर्ण रूप से आजादी मिली थी। इसमें महापुरुषों के प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।भारत में सभी राज्यों में स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाता है।
                     उक्त आशय के विचार मध्य प्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के हैसियत से बोलते हुए कहा कि 1 नवंबर 1956 से मध्यप्रदेश में भी स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान के नेतृत्व में शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने का कार्यक्रम 1 से 7 नवंबर तक जिला प्रशासन,जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।अनूपपुर जिले में एक लाख से ज्यादा हितग्राही इन योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं।उन्होंने कहा कि महापुरुषों के प्रयासों से देश को आजादी मिली है यह जश्न कोलकाता,दिल्ली, हैदराबाद के साथ ही सभी प्रांतों में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि शहरों सहित जंगल,पहाड़, नदी, नालों में निवास करने वाले आदिवासी भी जश्न के साथ स्थापना दिवस समारोह मनाते हैं।राज्य शासन का जिला प्रशासन अंग होता है जो हर योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हर जगह नहीं आ सकते। मुख्यमंत्री ने जन सेवा अभियान प्रारंभ किया था उसके साथ ही तमाम योजनाओं का लाभ दिलाने की पहल की जिसका लाभ यहां की जनता को मिल रहा है।उन्होंने कहा कि हम सब का कर्तव्य है कि पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाएं।मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि अनूपपुर जिला विकास जिला है यहां पर हितग्राही मूलक कार्य के साथ-साथ विकास योजनाओं पर भी ध्यान देना चाहिए।जिससे शासन की योजनाओं का लाभ सभी को मिल सके और जिला विकसित हो सके।
                   मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के 1 नवंबर 2022 से चले सप्ताह भर के कार्यक्रम का समापन मध्यप्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।सर्वप्रथम सरस्वती जी के सामने दीप प्रज्वलित कर कन्या पूजन किया गया।तत्पश्चात 67 वे स्थापना दिवस के 67 दीपों का प्रज्वलन रंगोली सजाकर किया गया। तत्पश्चात राज्य स्तरीय मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के प्रसारण कार्यक्रम को सभी ने देखा।सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका सभी ने लुफ्त उठाया।इसके पश्चात नशा मुक्ति का सामूहिक शपथ सभी को दिलाई गई।तत्पश्चात प्रमाण पत्रों एवं पुरस्कार का वितरण के साथ ही हितलाभ का वितरण किया गया।मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम का समापन शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अनूपपुर के प्रांगण में आयोजित किया गया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से मध्यप्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह,कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना,पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल,भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम, लोकतंत्र सेनानी मूलचंद अग्रवाल, रामदास पुरी,सिद्धार्थ शिव सिंह,नगर पालिका अनूपपुर अध्यक्ष अंजूलिका शैलेंद्र सिंह,उपाध्यक्ष सोनाली पिंटू तिवारी,शिवरतन वर्मा,जितेंद्र सोनी,दिनेश पटेल,अनिल पटेल,पुरुषोत्तम पटेल,राजा तिवारी आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments