Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

तुलसी कॉलेज में कल राज्य स्तरीय महिला खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे मंत्री बिसाहूलाल सिंह

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो) 

अनूपपुर (अंंचलधारा) शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के तत्वाधान में राज्य स्तरीय खो-खो महिला प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह आज 2 नवंबर 2022 को प्रातः 11 बजे उद्घाटित होगा।
                 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम करेंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा रीवा संभाग रीवा डॉ.पंकज श्रीवास्तव उपस्थित रहेंगे। 
               शासकीय तुलसी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर विक्रम सिंह बघेल,क्रीड़ा अधिकारी रामायण प्रसाद वर्मा एवं प्रभारी क्रीड़ा परिषद डॉ.देवेंद्र सिंह बागरी ने आयोजित कार्यक्रम में सभी से उपस्थिति का आग्रह किया है।

Post a Comment

0 Comments