Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

मध्यप्रदेश के साथ ही अनूपपुर जिला चॅहमुखी विकास की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है-खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह

 

स्थापना दिवस-बिसाहूलाल ने
 राष्ट्रीय ध्वज आरोहण किया

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो) 
अनूपपुर (अंंचलधारा) मध्यप्रदेश की 67 वी स्थापना दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज आरोहण करने के पश्चात मध्यप्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने मध्यप्रदेश की स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों, शहडोल संभाग वासियों एवं अनूपपुर जिला वासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।उन्होंने कहा कि 1 नवंबर 1956 को मध्यप्रदेश बना था आज उसका 67 वा स्थापना दिवस है।पूरे मध्यप्रदेश में आज कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।पूरे भारत में मध्यप्रदेश समृद्धि शाली प्रदेश है।उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश ने बड़े-बड़े गौरव प्राप्त किए हैं।पर्वत, श्रृंखलाओं से यह पूरा प्रदेश विद्यमान है।वहीं दूसरी ओर भारत की जीवन रेखा मां नर्मदा का पावन उद्गम भी अनूपपुर जिले में अमरकंटक से हुआ है।इसके साथ ही सोन नदी जैसी नदियां, बेतवा नदी आदि यहां पर विद्यमान है।
                  खनिज संपदा में समृद्धशाली प्रदेश के रूप में इसकी अपनी एक अलग पहचान है। प्रदेश में बड़े-बड़े कल कारखाने हैं, विद्युत का उत्पादन यहां होता है, बाणसागर जैसे बांध है।सभी दृष्टिकोण से प्रदेश पूरे भारत में मध्य प्रदेश आगे हैं।भारतीय जनता पार्टी की सरकार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश को आगे लाने के लिए प्रयत्नशील है।उन्होंने कहा कि जबसे प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है सड़कों की हालत में सुधार आया है। उन्होंने कहा कि पहले रीवा जाने में 10 घंटे का समय लगता था लेकिन आज बढ़िया रोड बन जाने से शहडोल से 3 घंटे में रीवा पहुंचा जा सकता है।वही कोतमा रोड जो जर्जर हालत में थी इसका निर्माण हो जाने से आवागमन के लिए यह सड़क भी सुलभ हो गई और लोगों की समय की बचत होने लगी।आज अनूपपुर जिला प्रगति की और अग्रसर है हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध है।चाहे चिकित्सा,शिक्षा, सिंचाई हो सभी सुविधाओं से युक्त यह जिला है।उन्होंने कहा कि सिंचाई की कुछ और योजनाओं का लाभ भी यहां के लोगों को शीघ्र मिलने लगेगा।मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश के साथ ही अनूपपुर जिले का भी चॅहमुखी विकास हो रहा है।उन्होंने महापुरुषों को याद करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से पूरा भारत एक बना।उन्होंने कहा कि किसी भी दृष्टिकोण से देखा जाए तो पूरे भारत में मध्यप्रदेश की अपनी एक अलग पहचान है।
                  उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार की लाड़ली लक्ष्मी योजना से उसकी एक अलग पहचान बनी हैं।शिक्षा के क्षेत्र में भी महिलाओं को आगे लाने के लिए मध्यप्रदेश की सरकार कृत संकल्पित है।वह उन्हें आगे बढ़ाना चाहती है पढ़ाई का खर्च भी सरकार वहन कर रही है।आज प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हर और प्रदेश तरक्की की कहानी लिख रहा है।जहां पहले सुई भी नहीं बनती थी आज बड़ी-बड़ी मशीनों का निर्माण हो रहा है। उन्होंने सभी को फिर से बहुत-बहुत बधाई दी।उन्होंने कहा कि विकास की जिम्मेदारी सभी की है सभी कंधे से कंधा मिलाकर प्रदेश को आगे लाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि विकास के चरणों में अनूपपुर को आगे लाना है प्रदेश के अंदर इसकी एक अलग ऐतिहासिक पहचान बनाना है।इसके लिए सभी को आगे आना होगा तभी अनूपपुर का चॅहमुखी विकास हो पाएगा।
                          मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के कार्यक्रम में सशस्त्र पुलिस बल ने सलामी दी। इस अवसर पर राष्ट्रगान, म.प्र.गान एवं राष्ट्रगीत की प्रस्तुति हुई।कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति सिंह, कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना,पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल,जिला पंचायत की उपाध्यक्ष पार्वती राठौर, नगरपालिका अनूपपुर की अध्यक्ष अंजुलिका सिंह, उपाध्यक्ष सोनाली तिवारी,जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत,अपर कलेक्टर  सरोधन सिंह,एसडीएम कमलेश पुरी, एसडीओपी सुश्री कीर्ति बघेल,तहसीलदार भागीरथी लहरे सहित प्रतिष्ठित नागरिक, व्यापारी, बुद्धिजीवी, शिक्षक, विद्यार्थी, पुलिस के जवान, प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार, विभिन्न विभागों के शासकीय सेवक आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन पीआरओ अमित श्रीवास्तव एवं प्राचार्य लतिका श्रीवास्तव द्वारा किया गया।राष्ट्रगीत ‘‘वंदेमातरम’’ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत 
कार्यक्रमों ने बांधा समा


मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय के शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि.अनूपपुर के प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में शा. कन्या शिक्षा परिसर अनूपपुर, शा. मॉडल उ.मा.वि. अनूपपुर, शा. एकलव्य आवासीय उ.मा. विद्यालय अनूपपुर तथा सरस्वती उ.मा.वि. अनूपपुर के विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति दी गई।  
        67 वाँ मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का कार्यक्रम संयुक्त जिला कार्यालय, जिले के विभिन्न जनपद मुख्यालयों तथा नगरीय निकायों में आयोजित किए गए। स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी भी निकाली गई

Post a Comment

0 Comments