Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

नप.जैतहरी में 582.60 लाख रुपए की लागत के कार्यों का भूमि पूजन,लोकार्पण,अनावरण करेंगे मंत्री बिसाहूलाल सिंह


(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंंचलधारा) नगर परिषद जैतहरी में मध्यप्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह 4 दिसंबर 2022 को भूमि पूजन, लोकार्पण एवं मूर्तियों के अनावरण कार्यक्रम में भाग लेंगे। नगर परिषद जैतहरी की अध्यक्ष नवरत्नी विजय शुक्ला ने मंत्री जी के आशीर्वाद से नगर परिषद जैतहरी के समुचित विकास के लिए सदैव अग्रसर होकर कार्य किया है जिसका नतीजा है कि मंत्री जी के सहयोग से विभिन्न कार्यों के लिए विभिन्न मदों से नगर परिषद जैतहरी को राशियों का आवंटन हुआ और निश्चित ही नगर परिषद जैतहरी प्रदेश के अंदर अपनी अनूठी छाप छोड़ने जा रही है। जो आने वाले समय में एक मिसाल होगी। नगर परिषद के कार्यों को देखकर लगता है कि नगर परिषद अध्यक्ष अगर हो तो नवरत्नी विजय शुक्ला जैसी।जिन्होंने विकास कार्यों से कभी कोई समझौता नहीं किया हमेशा विकास कार्यों के लिए समर्पण भावना से कार्य किया है। जिसका नतीजा है कि उनके प्रस्तावों के अनुरूप उनको हर कार्य के लिए राशि आवंटित हुई है। जैतहरी नगर के अंदर कई ऐसे उदाहरण देखने को मिल रहे हैं जो अपने आप में एक मिसाल है। 
                      मध्यप्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह के प्रयासों से  जैतहरी में 4 दिसंबर 2022 को विभिन्न विकास कार्यों की श्रृंखला में लोकार्पण,शिलान्यास अनावरण के कार्यक्रम होने जा रहे हैं।नगर परिषद अध्यक्ष नवरत्नी विजय शुक्ला के साथ नगर के गणमान्य नागरिक की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन कर खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह का अभिनंदन किया जायेगा। बताया गया कि नगर परिषद जैतहरी में सभी तबके और समुचित नगर परिषद क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए बहुसंख्यक योजनाओं तथा कार्यों का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह द्वारा जिन निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया जाना है उनमें मुख्य रूप से वार्ड क्रमांक-08 में 170 लाख में निर्मित ऑडिटोरियम बिल्डिंग के अतिरिक्त कक्ष एवं किचन शेड निर्माण,95.00 लाख में निर्मित नगर परिषद जैतहरी कार्यालय भवन,21.00 लाख में निर्मित कार्यालय भवन परिसर का सौंदर्यीकरण का कार्य, 75 लाख से निर्मित नगर परिषद चौक से भोला निखर के घर तक कंक्रीट सीमेंट सड़क का लोकार्पण, 10 लाख रुपए से निर्मित इमली के पास पेवर ब्लॉक लगाते हुए सौंदर्यीकरण कार्य,7.00 लाख में निर्मित भगवान परशुराम चौक का निर्माण एवं मूर्ति का अनावरण, वार्ड क्रमांक 09 में 11 लाख से निर्मित पानी टंकी कैम्पस में सड़क निर्माण कार्य,वार्ड क्रमांक 13 में 17.10 लाख में निर्मित संत रविदास चौक निर्माण तथा मूर्ति का अनावरण, वार्ड क्रमांक 05 में 7.00 लाख में निर्मित महाराजा अग्रसेन चौक का निर्माण एवं मूर्ति अनावरण,वार्ड क्रमाक 11में 7.00 लाख में निर्मित आरसीसी नाली का निर्माण कार्य प्रमुख है।
           इसके अलावा खाद्य मंत्री द्वारा जैतहरी नगर परिषद अंतर्गत जिन निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया जायेगा उनमें मुख्य रूप से वार्ड क्रमांक 05,06,07,08,09,10,11 में 120.00 लाख की लागत से सड़को के डामरीकरण का कार्य, वार्ड क्रमांक 13 और वार्ड क्रमांक 14 में 12.60 लाख की लागत से राजेश अग्रवाल के दुकान से बैशाखू राठौर के घर तक सीसी रोड़ निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 03 में 22.00 लाख के लागत से राठौर चौक से अंजुम मोटर्स तक आरसीसी नाली निर्माण तथा शंभू के घर से राजेश पवार के घर तक आरसीसी नाली निर्माण, वार्ड क्रमांक 10 में 6.00 लाख की लागत से कब्रिस्तान के बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य तथा वार्ड क्रमांक 04 में 12.00 लाख की लागत से खेरमाई पहुंच मार्ग कार्यों का भूमिपूजन कर नगरवासियों को सौगात दी जाएगी।

सुविधाओं को ध्यान देते हुए 
होगा नगर विकास- नवरत्नी


नगर परिषद जैतहरी की ऊर्जावान अध्यक्ष नवरत्नी विजय शुक्ला ने निकाय द्वारा 582.60 लाख रुपये के कार्यों का विवरण देते हुए जनमानस को आश्वस्त किया है, कि परिषद मंत्री बिसाहूलाल सिंह के मार्गदर्शन में विभिन्न विकास कार्यों को पूर्ण करेगी।उन्होंने आश्वस्त किया है कि सभी जनसुविधाओं का ख्याल रखते हुए नगर का चहुंमुंखी विकास किया जाएगा।उन्होंने खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह  को जैतहरी नगर को दी गई सौगातों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया हैं।उन्होंने कहा कि सामाजिक,सांस्कृतिक धरोहर को संजोने,संरक्षित रखने व युवा पीढ़ी को स्मरण कराने के लिए नगर परिषद जैतहरी द्वारा चौराहों का नामकरण किया गया है।
                     उक्त आशय की जानकारी भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शिव सिंह ने दी।

Post a Comment

0 Comments