Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

चोलना पडौर में सोन नदी में वृहद पुल के निर्माण का भूमि पूजन 3 को करेंगे मंत्री बिसाहूलाल सिंह

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) मध्यप्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री एवं अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बिसाहूलाल सिंह ने ग्राम वासियों की मांग पर 12 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले चोलना पडौर के बीच सोन नदी पर एक वृहद पुल के निर्माण का भूमि पूजन करेंगे।बताया गया कि ग्राम जरियारी, खुटटोला, लपटा, छाता, पड़रिया, पपरोड़ी, उमरिया, कुकुरगोड़ा, चोलना, बीड़, बचहा के अलावा छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे ग्राम मालाडाड़, देवगवां, सिवनी, बलबहरा, सिलवारी के अलावा ग्राम पडौर, धुरवासीन, तितरीपोड़ी, छोहरी, देखल, परासी, हरद, लतार के ग्रामीणजनों द्वारा काफी समय से यह मांग की जा रही थी कि ग्राम चोलना और पडौर के बीच में बहने वाली सोन नदी पर एक वृहद पुल का निर्माण कराया जाये।
               मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने बताया कि ग्राम वासियों की मांग पर ग्राम चोलना पडौर के बीच में सोन नदी पर एक वृहद पुल के निर्माण की स्वीकृति प्रदान मध्यप्रदेश शासन से कराई गई है।जिसकी सम्भावित लागत लगभग 12 करोड़ रूपये है।उक्त पुल का भूमि पूजन दिनांक 03 दिसंबर 2022 को समस्त ग्राम वासियों की उपस्थिति में किया जाएगा एवं इस अवसर पर ग्राम वासियों को पेसा एक्ट के संबंध में जानकारी भी दी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments