Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

दस्तक अभियान में अनूपपुर जिले का रहा सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन स्वास्थ्य मंत्री सीएमएचओ सहित 4 अन्य को करेंगे पुरस्कृत

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) प्रदेश भर के जिलों में चलाए गए दस्तक अभियान का ओ.आर.एस.वितरण पर बेहतर प्रर्दशन में अनूपपुर जिला को प्रथम स्थान मिला हैं।मुख्यालय स्तर पर की गई समीक्षा के बाद अनूपपुर को अच्छे प्रर्दशन पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एस.सी.राय सहित 4 अन्य को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेंगा। 
                 यह पुरस्कार 01 दिसंबर 2022 को भोपाल में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिया जाएगा। 
                         ज्ञातव्य हो कि स्वास्थ्य विभाग में दस्तक अभियान 18 जुलाई से 31 अगस्त 2022 तक सभी जिलों में चलाया गया था। इसके बाद विभाग ने अच्छा प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को पुरस्कृत करने की योजना बनाई।जिसमें अनूपपुर जिले से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ.एस.सी.राय.,जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एस.बी.चौधरी,जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुनील नेमा, आर.आई.डाटा मैनेजर जयकुमार कहार एवं प्रभारी जिला कम्युनिटी मोबिलाईजर नेहा मिश्रा शामिल है।जिला अनूपपुर दस्तक अभियांन अतर्गत ओ.आर.एस.वितरण में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

Post a Comment

0 Comments