Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

तीन वर्ष के बाद सीआईसी रेल सेक्शन के छोटे स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन कल से कई ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो) 

अनूपपुर (अंंचलधारा) रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा हेतु गाड़ियों का परिचालन पुनः प्रारम्भ किया जा रहा है।सभी गाड़ियों को योजनाबद्ध तरीके से प्रारम्भ किया जा रहा है।इसी कड़ी में कटनी-चिरिमिरी-कटनी मेमू स्पेशल ट्रेन का परिचालन पुनः आज 5 अक्टूबर से कटनी से प्रारम्भ किया जा रहा है।गाड़ी संख्या 06617 कटनी- चिरिमिरी मेमू स्पेशल आज 05 अक्टूबर 2022 से तथा गाड़ी संख्या 06618 चिरिमिरी- कटनी मेमू स्पेशल दिनांक 06 अक्टूबर 2022 से आगामी सूचना तक चलेगी।गाड़ी संख्या 11751 रीवा से चिरमिरी मेल एक्सप्रेस ट्रेन प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को दिनाँक 05/10/2022 से और वापसी में गाड़ी संख्या 11752 चिरमिरी से रीवा मेल एक्सप्रेस ट्रेन प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को दिनाँक 06/10/2022 से अगले आदेश तक चलेगी।गाड़ी संख्या 05755 चिरिमिरी-अनूपपुर पैसेंजर स्पेशल, चिरिमिरी से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को दिनाँक 06/10/2022 से तथा गाड़ी संख्या 05756 अनूपपुर-चिरिमिरी पैसेंजर स्पेशल, अनूपपुर से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को दिनाँक 06/10/2022 से अगले आदेश तक चलेगी।

06617 कटनी-
चिरिमिरी मेमू स्पेशल


कटनी से प्रतिदिन 15.20 बजे रवाना होकर 16.05 बजे झलवारा,16.17 बजे रुपौंद,16.28 बजे विलायतकलां, 16.38 बजे चंदिया रोड़,16.48 बजे लोरहा,17.01 बजे उमरिया,17.15 बजे करकेली,17.26 बजे नौरोजाबाद, 17.35 बजे बीरसिंहपुर,17.43 बजे मुदारिया,17.54 बजे घुनघुटी,18.07 बजे बधवाबारा,18.35 बजे शहडोल, 18.51 बजे सिंहपुर,18.59 बजे छादा,19.08 बजे बुढ़ार, 19.18 बजे अमलाई,19.35 बजे अनूपपुर,19.50 बजे मौहरी,19.58 बजे धुरवासिन, 20.07 बजे हरद, 20.20 बजे कोतमा, 20.33 बजे भैयाटोला, 20.45 बजे बिजुरी, 21.07 बजे बोरीडांड, 21.30 बजे मनेन्द्रगढ़ तथा 23.15 बजे चिरिमिरी पहुंचेगी।

06618 चिरिमिरी-
कटनी मेमू स्पेशल 


चिरिमिरी से प्रतिदिन 04.40 बजे रवाना होकर 05.20 बजे मनेन्द्रगढ़,05.44 बजे बोरीडांड, 06.05 बजे बिजुरी, 06.21 बजे भैयाटोला, 06.29 बजे कोतमा, 06.46 बजे हरद, 06.57 बजे धुरवासिन, 07.07 बजे मौहरी, 07.15 बजे अनूपपुर, 07.31 बजे अमलाई, 07.42 बजे बुढ़ार, 07.51 बजे छादा, 08.01 बजे सिंहपुर, 08.20 बजे शहडोल, 08.41 बजे बधवाबारा, 08.55 बजे घुनघुटी, 09.08 बजे मुदारिया, 09.17 बजे बीरसिंहपुर, 09.27 बजे नौरोजाबाद, 09.39 बजे करकेली, 09.55 बजे उमरिया, 10.08 बजे लोरहा, 10.19 बजे चंदिया रोड़, 10.30 बजे विलायतकलां, 10.49 बजे रुपौंद, 11.02 बजे झलवारा तथा 12.00 बजे कटनी पहुंचेगी।

11751 रीवा-
चिरमिरी एक्सप्रेस 


रीवा स्टेशन से 19:20 बजे प्रस्थान कर सतना 20:25 बजे, मैहर 20:53 बजे, अमदरा 21:13 बजे, कटनी 21:55 बजे, उमरिया 23:31 बजे, बीरसिंहपुर 23:55 बजे पहुँचकर अगले दिन शहडोल 00:40 बजे, बुढ़ार 01:06 बजे, अमलई 01:17 बजे, अनूपपुर 01:40 बजे, कोतमा 02:15 बजे, बिजुरी 02:40 बजे, मनेन्द्रगढ़ 03:18 बजे और 04:35 बजे चिरमिरी स्टेशन पर पहुँचेगी। 

11752 चिरमिरी-
रीवा एक्सप्रेस ट्रेन


चिरमिरी स्टेशन से 19:00 बजे प्रस्थान कर मनेन्द्रगढ़ 19:40 बजे, बिजुरी 20:20 बजे, कोतमा 20:45 बजे, अनूपपुर 21:35 बजे, अमलाई 21:51 बजे, बुढ़ार 22:02 बजे, शहडोल 22:30 बजे, बीरसिंहपुर 23:13 बजे, उमरिया 23:41 बजे पहुँचकर अगले दिन कटनी 01:20 बजे, अमदरा 01:58 बजे, मैहर 02:18 बजे, सतना 03:10 बजे और 04:45 बजे रीवा स्टेशन पर पहुँचेगी।
        
05755 चिरिमिरी
अनूपपुर पैसेंजर स्पेशल


गाड़ी संख्या 05755 चिरिमिरी-अनूपपुर पैसेंजर स्पेशल, चिरिमिरी से 06.05 बजे प्रस्थान कर 06.23 बजे पाराडोल, 06.46 बजे मनेन्द्रगढ़, 07.09 बजे बोरीडांड, 07.30 बजे बिजुरी, 07.45 बजे भैयाटोला, 07.55 बजे कोतमा, 08.05 बजे हरद, 08.13 बजे धुरवासिन, 08.22 बजे मौहरी तथा 09 बजे अनूपपुर स्टेशन पर पहुंचेगी ।

05756 अनूपपुर
चिरिमिरी पैसेंजर स्पेशल


अनूपपुर से 11 बजे प्रस्थान कर 11.12 बजे मौहरी, 11.22 बजे धुरवासिन, 11.32 बजे हरद, 11.44 बजे कोतमा, 11.55 बजे भैयाटोला, 12.10 बजे बिजुरी, 12.34 बजे बोरीडांड, 12.55 बजे मनेन्द्रगढ़,13.33 बजे पाराडोल तथा 14.15 बजे चिरिमिरी स्टेशन पर पहुंचेगी।

Post a Comment

0 Comments