Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

कांग्रेस कमेटी द्वारा 2 दिसंबर को आयोजित जनसंपर्क अभियान में पुष्पराजगढ़ विधायक निभाएंगे सहभागिता

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंचलधारा) कांग्रेस कमेटी अमरकंटक द्वारा 2 दिसंबर 2024 को जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पुष्पराजगढ़ के विधायकफुन्देलाल सिंह मार्को शामिल होंगे।
         दिनांक 02/12/2024 दिन सोमवार समय 9.00 बजे मा नर्मदा जी के उद्गम स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक में कांग्रेस कमेटी अमरकंटक द्वारा जन संपर्क अभियान का आयोजन किया गया है।जिसमे पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।
       जन संपर्क के दौरान अमरकंटक के समस्त वार्डों में जाकर वार्डों की जनता जनार्दन से डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर जनता जनार्दन के जन समस्याओं को सुना जाएगा। अमरकंटक विकास प्राधिकरण,मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग एवं समस्त विभागों द्वारा चल रहे समस्त निर्माण कार्यों का विधायक द्वारा अवलोकन किया जाएगा।सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट,जल नल योजना,आवास योजना,सड़क निर्माण,परिक्रमा वासीयों के सुविधायो की व्यवस्था ये समस्त विषयों की ग्राउंड रिपोर्ट पर पहुंच कर जानकारी एकत्रित कि जाएगी।
                   उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय फुन्देलाल सिंह मार्को,नगर परिषद् अमरकंटक अध्यक्ष पार्वती सिंह, उपाध्यक्ष रज्जू सिंह नेताम,मंडलम अध्यक्ष श्यामलाल सेन,पार्षद सभापति जोहन चंद्रवंशी,शक्ति शरण पांडेय, देवेंद्र जैन,देवानंद खत्री,बिमला दुबे,उषा बाई एवं समस्त पार्षद प्रत्याशी,कांग्रेस के समस्त पदाधिकारीयों की उपस्थिति गरिमापूर्ण रहेगी।

Post a Comment

0 Comments