Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

महिला मित्र मंडल किरगी ने सौभाग्य और सुहाग का प्रतीक हरियाली तीज महोत्सव का किया आयोजन

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंचलधारा) हरियाली तीज महोत्सव के पावन अवसर पर पर महिला मित्र मंडली किरगी (राजेंद्रग्राम) द्वारा लखौरा विद्यालय के इंडोर ग्राउंड में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया।
             जिसमें किरगी (राजेंद्रग्राम) महिला मित्र मंडली द्वारा बड़े ही धूमधाम से हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया।जिसमें बच्चों द्वारा बाबा भोलेनाथ एव पार्वती जी का रूप धारण कर पूजा पाठ कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
              तीज महोत्सव पर महीलाओं द्वारा सुन्दर नृत्य, गीत,संगीत का गायन किया गया।बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई।किरगी (राजेंद्रग्राम) महिला मित्र मंडली द्वारा कार्यक्रम में आई समस्त महिलाओं का पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। महिला मित्र मंडली द्वारा लखौरा विद्यालय में आम,आवाला,पीपल,जामुन सहित  501 पौधे लगा कर वृक्षारोपण का कार्य किया गया।

Post a Comment

0 Comments