Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

लोक सेवा केंद्र पुष्पराजगढ़ के संचालक हुए दंडित 5000 का अर्थदंड अधिरोपित

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंचलधारा)मध्यप्रदेश लोक सेवाओं के प्रदान की गारण्टी अधिनियम 2010 के अंतर्गत संचालित लोक सेवा केन्द्र पुष्पराजगढ़ का औचक निरीक्षण जिला प्रबंधक लोक सेवा प्रबंधन सोनू सिंह राजपूत जिला अनूपपुर द्वारा किया गया था। 
              निरीक्षण के दौरान केंद्र पर काफी कमियां पाई गई थी।कमियों के चलते लोक सेवा केंद्र पुष्पराजगढ़ के संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी की गई थी। जिसका जवाब असंतोषजनक रहा।
                   जिस पर प्रभारी कलेक्टर अमन वैष्णव ने लोक सेवा केन्द्र पुष्पराजगढ़ के संचालक वीरेन्द्र कुमार मिश्रा को आर.एफ.पी. एनेक्जर-7 के तहत 5 हजार रुपये की शास्ति से दण्डित किया है।उन्होंने लोक सेवा केन्द्र पुष्पराजगढ़ के संचालक को निर्देश दिए हैं कि शास्ति की राशि 3 दिवस के अन्दर जमा करते हुए जमा राशि की स्लिप कार्यालय कलेक्टर (लोक सेवा प्रबंधन) अनूपपुर में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें

Post a Comment

0 Comments