Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

भारत विकास परिषद के राजकिशोर अध्यक्ष,आनंद सचिव एवं राकेश कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोनीत

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंचलधारा) संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण के सूत्र पर कार्य करने वाली पूर्ण स्वदेशी समाज सेवी संस्थान भारत विकास परिषद शाखा अनूपपुर की बैठक विवेकानंद स्मार्ट सिटी राजकिशोर तिवारी के निवास पर सम्पन्न हुई। 
          बैठक में भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों व सदस्यों के उपस्थित में आगामी सत्र 2024-25 हेतु नवीन कार्यकारणी का गठन सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ।जिसमे राजकिशोर तिवारी अध्यक्ष,अरविंद पाठक उपाध्यक्ष, सिद्धार्थ सिंह उपाध्यक्ष,आनंद पाण्डेय सचिव,सह-सचिव संतोष सिंह,कोषाध्यक्ष राकेश गौतम सर्वसम्मति से मनोनीत किए गए। 
        बैठक की अध्यक्षता हरिशंकर बर्मा ने की।विगत सत्र 2023-24 लेखा जोखा भी कार्यकारिणी के सामने प्रस्तुत किया गया।इस वर्ष परिषद के द्वारा कौन कौन से कार्य किये जाने है जिसकी योजना भी सर्वसम्मति से तैयार की गई।
             नवीन कार्यकारिणी में संस्कार प्रमुख डॉ.देवेंद्रसिंह बागरी,सह संस्कार प्रमुख वंदना सोनी,संस्कृति सप्ताह व महिला सशक्तिकरण प्रमुख पंकज गौतम,एक शाखा एक गांव पुष्पेंद्र पाण्डेय,सेवा एवं समग्र ग्राम रमाकांत तिवारी, पर्यावरण प्रमुख शब्द अधारी राठौर,जयंती एवं त्योहार रामसुरेश मिश्रा आदि दायित्व पर पदाधिकारी मनोनीत किये गए।
         भारत विकास परिषद् संस्कार,सेवा,संपर्क के द्वारा समाज की सेवा करती है।संस्कार योजना के द्वारा बच्चों, युवाओं,परिवार,वरिष्ठ नागरिक के लिए संस्कार एवं सेवा का कई कार्यक्रम चलाती है।जिसमे प्रमुख रूप से बाल संस्कार शिविर,राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता,भारत को जानो,युवा एवं बाल संस्कार शिविर,परिवार संस्कार शिविर,महिला सशक्तिकरण,पर्यावरण,समग्र ग्राम विकास आदि कार्य किए जाते हैं।
                    इस महत्वपूर्ण बैठक में राजेंद्र प्रसाद तिवारी संरक्षक,सुदामा राम पाण्डेय,संरक्षक देवेन्द्र तिवारी,विंध्य प्रांत उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह,विंध्य प्रान्त पर्यावरण प्रमुख मनोज द्विवेदी व अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments