Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

एसईसीआर मजदूर कांग्रेस द्वारा आयोजित विदाई समारोह में जीएम आलोक कुमार ने रेल कर्मचारियों की कि प्रशंसा

 


अनूपपुर (ब्यूरो) बिलासपुर रेलवे जोन के रेल कर्मचारियों का प्यार व सहयोग को मैं जीवन में भुला नहीं सकता।मेरे 41 साल की रेल सेवाकाल में जो स्नेह प्यार सहयोग बिलासपुर जोन में मिला ये मेरे परिवार के लिए हमेशा यादगार रहेगा।बिलासपुर रेल जोन के अधिकारियों व रेल कर्मचारियों ने अपनी लगन समर्पण से भारतीय रेल में बिलासपुर को नम्बर वन बनाने में मुझे पूरा सहयोग प्रदान किया हैं।
             उक्त उद्गार साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के द्वारा आयोजित विदाई अभिनंदन समारोह के मंच से महाप्रबंधक बिलासपुर अलोक कुमार ने कहा।
                          समारोह को संबोधित करते हुए जोनल सेक्रो अध्यक्ष डा.विनीता जैन ने कहा बिलासपुर जोन में हमें बहुत सम्मान प्यार दिया।मैंने देखा रेलवे मजदूर कांग्रेस के द्वारा रेल कर्मचारियों के पंचशील कार्यक्रम के तहत हमेशा रचनात्मक कार्य किया।जैसे ब्लड डोनेशन कैंप,वृक्षारोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रम,महिला शक्ति करण के कार्यक्रम जैसे बेमिसाल कार्य रहे। 
               मजदूर कांग्रेस के जोनल अध्यक्ष तपन चटर्जी ने कहा महाप्रबंधक अलोक कुमार जी के 02 साल 8 माह के कार्यकाल में मजदूर कांग्रेस की मांग पर रेलवे अस्पताल में व्यापक सुधार हुआ।जीडीसी लागू किया गया,लगातार 10 प्रतिशत इंटक कोटा हेतु आदेश जारी करना,रेलवे कालोनी के विकास लिए करोड़ों के विशेष पैकेज देना बड़ी उपलब्धि रही है।मजदूर कांग्रेस बिलासपुर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती है।
                रेलवे मजदूर कांग्रेस के जोनल प्रवक्ता गोपी राव ने बताया कि विगत 27 मार्च 2024 को साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस द्वारा केन्द्रीय मजदूर कांग्रेस कार्यालय बुधवारी बाजार बिलासपुर में 31 मार्च को रेल सेवा से 
सेवानिवृत्त हो रहे बिलासपुर रेल महाप्रबंधक अलोक कुमार के सम्मान में विदाई अभिनंदन समारोह आयोजित किया।कार्यक्रम में महाप्रबंधक की धर्मपत्नी सेक्रो अध्यक्ष डा. विनीता जैन,बिलासपुर जोन के उपमहाप्रबंधक वी.के.साहू अन्य रेल जोन के अधिकारियों के साथ मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के केन्द्रीय पदाधिकारी बी.कृष्ण कुमार,मंडल समन्वयक बिलासपुर डी.विजय कुमार,मंडल समन्वयक रायपुर,केन्द्रीय पदाधिकारी डी.के.स्वाइन,लक्ष्मण राव, राजकुमार सांडे,महिला नेत्री विनीता सहानी, जी.ईश्वर अम्मा,वर्षा पाण्डेय,शाखा सचिव एम.डब्ल्यू इस्लाम,जी. एस.आइच,डी.डी.महेश,आर.के.यादव,राजेन्द्र सिंह,संजय श्रीवास्तव,लोकनाथ पटेल आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments