Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

फूलों की वर्षा के साथ राम भक्तों का अनूपपुर में किया गया भव्य स्वागत

 

श्री राम,जय-राम,
जय-जय राम से गुंजा स्टेशन  
(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंचलधारा) देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा राम भक्तों के लिए प्रभु श्री राम के दर्शन हेतु शहडोल

संभाग के अनूपपुर स्टेशन से आस्था ट्रेन की सौगात दी गई थी। 21 फरवरी 2024 को मध्यप्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल ने आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
               सभी राम भक्त सकुशल 24 फरवरी 2024 को वापस अनूपपुर पहुंच गए।इस ट्रेन से अनूपपुर,शहडोल एवं उमरिया के राम भक्त अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए थे। जहां भगवान प्रभु श्री राम के सहजता के साथ दर्शन कर वापस आ गए।अनूपपुर स्टेशन पर राम भक्तों का फूल वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया।पूरा स्टेशन प्रांगण श्री राम, जय राम,जय जय राम के भजनों से गुंज उठा।
                      जिला भाजपाध्यक्ष रामदास पुरी,पूर्व जिला भाजपाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता,जिला महिला भाजपा अध्यक्ष रश्मि खरे एवं मंडल भाजपा अध्यक्ष शिवरतन वर्मा के नेतृत्व में 613 राम भक्तों को लेकर आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्या धाम के लिए अनूपपुर से रवाना हुई थी।अयोध्या जा रहे राम भक्तों में काफी उत्साह एवं खुशी देखी गई थी और उससे डबल उत्साह के साथ राम भक्त वापस आए। जहां अनूपपुर स्टेशन पर काफी संख्या में लोगों ने राम भक्तों का स्टेशन के प्रमुख द्वार पर फूल वर्षा कर भव्य और आत्मीय स्वागत किया।
      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के द्वारा आदिवासी अंचल शहडोल संभाग पर उदारता दिखाते हुए अनूपपुर जंक्शन से आस्था स्पेशल चलाकर संभाग के अनूपपुर,शहडोल,उमरिया के राम भक्तों को सुविधा उपलब्ध कराई।
           पूरे उत्साह और उमंग के साथ राम भक्त अयोध्या में भगवान श्री राम के दर्शन किए एवं अयोध्या नगरी का भ्रमण कर सरयू नदी में स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त किए। 
             अयोध्या धाम से वापस आए राम भक्तों ने भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।जिन्होंने आस्था स्पेशल ट्रेन चलाकर सर्व सुविधा युक्त नाश्ता,भोजन,बिस्तर की व्यवस्था सहित अयोध्या धाम में रहने का एवं दर्शन करने का प्रबंध भी किया।

Post a Comment

0 Comments