Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

पूर्व मंत्री ने भ्रष्टाचार में लिफ्त खुटाटोला चेक पोस्ट प्रभारी को तत्काल हटाए जाने की कि मांग

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंचलधारा) मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं विधानसभा क्षेत्र अनूपपुर के विधायक बिसाहूलाल सिंह ने प्रमुख सचिव परिवहन विभाग मध्यप्रदेश शासन भोपाल को पत्र लिखकर अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 87 चेकपोस्ट खुटाटोला जो कि मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ सीमा से लगा हुआ हैं वहा पर पदस्थ आरक्षक चेक पोस्ट प्रभारी संगीता मरावी को तत्काल हटाए जाने की मांग की है।
           उन्होंने कहा कि चेकपोस्ट प्रभारी के रूप में पदस्थ प्रभारी द्वारा वहा से गुजरने वाले वाहनो को खड़ा कर लिया जाता है और उनसे वाहनो के दस्तावेजों की जाँच के लिए गाड़ियों को दो से तीन दिनों तक लगातार खड़ा रखती हैं। 
          दस्तावेजों के पूर्ण होने के बाद भी लम्बी राशि की वसूली की जाती हैं।राशि नही देने पर जबरन तानाशाही पूर्वक भारी भरकम पैनाल्टी की रसीद काट दी जाती हैं।
                            यही नहीं स्थानीय लोगो का भी इनके द्वारा वाहन खड़ा कर अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है।स्थानीय जनप्रतिनिधियों क्षेत्रीय विधायक,सासद व मंत्रियों के निर्देशों का भी अवहेलना कर दी जाती हैं,जिससे स्थानीय जनप्रतिनिधियों में आक्रोंश व्याप्त हैं।
          पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने प्रमुख सचिव परिवहन विभाग को पत्र लिखकर तत्काल संगीता मरावी,(आरक्षक) चेक पोस्ट प्रभारी खुटाटोला को अन्यंत्र हटाये जाने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments