Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

हाथी के हमले से एक की मौत पुलिस की गोली से दो घायल ग्रामीण हुए आक्रोशित पुलिस छावनी में तब्दील गांव

 



मंत्री,नेताओं के साथ
 प्रशासनिक अमला घटना स्थल पहुंचा
(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंचलधारा) जिला अंतर्गत जैतहरी थाना अंतर्गत गोबरी गांव में गुरुवार की रात विचरण कर रहे एक नर हाथी द्वारा कुचलकर पगना निवासी 40 वर्षीय ज्ञान सिंह को मौत के घाट उतारने के बाद कई घंटे तक मृतक के शव के आसपास ही गेहू,चना एवं अन्य फसलों को सुखीलाल राठौर खेत में चरता रहा। 
               घटना से आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा वन विभाग एवं पुलिस विभाग पर अचानक बातचीत करते आक्रमण कर देने से उप निरीक्षक त्रिलोक सिंह बालरे,आरक्षक राहुल चौहान घायल हुए।वन विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी अनियंत्रित एवं आक्रोशित भीड़ को देखते हुए स्वयं को बचाने के लिए तेजी से भाग कर एकांत में जंगल में छिपकर अपनी जान बचाई।वहीं पुलिस के द्वारा चलाई गई गोली से ठेंगरहा निवासी रामप्रसाद पिता गोरेलाल सिंह एवं मृतक ज्ञान सिंह का पुत्र केशू सिंह 17 वर्ष घायल हुए।जिन्हे देर रात जैतहरी,अनूपपुर से शहडोल एवं जबलपुर के अस्पतालों में उपचार हेतु भेजा गया।
         आक्रोशित भीड़ द्वारा वन परीक्षेत्र अधिकारी जैतहरी के शासकीय वाहन में तोड़फोड़ की गई।आक्रोशित नर हाथी पूरी रात खेत में चर रहा था।इसी दौरान एडीजी शहडोल डी.सी.सागर,मुख्य वन संरक्षक शहडोल एल.एल.उईके, अनूपपुर कलेक्टर आशीष वशिष्ठ,पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह पंवार,डीएफओ अनूपपुर श्रद्धा पेद्रे के साथ भारी मात्रा में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा करते हुए पटाखा एवं अन्य माध्यम से हाथी को मृतक के शव के पास से दूर करते हुए मृतक के शव को जिला चिकित्सालय अनूपपुर भेजा गया।
          पंचनामा एवं पी.एम.कार्यवाही के बाद शुक्रवार की सुबह मृतक के शव को भारी पुलिस बल के साथ गृह ग्राम पंगना परिजनों के साथ लाया गया।आक्रोशित क्षेत्र की जनता जो विगत कई माह से निरंतर विचरण कर रहे हाथियों के समूह से व्यापक पैमाने पर परेशान है के द्वारा वनविभाग,जिला प्रशासन एवं जिला के महत्वपूर्ण जनप्रतिनिधियों को खोसते हुए अपनी भड़ास निकाली।
                     
पुष्पराजगढ़ विधायक,जिला 
कांग्रेसाध्यक्ष,जप.अध्यक्ष ने 
जताया शोक रखी मांग


इस दौरान पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को,जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रमेंश सिंह,जनपद पंचायत जैतहरी अध्यक्ष राजीव सिंह मृतक के घर पहुंच कर प्रशासन के समक्ष मृतक को नियमानुसार मुआवजा राशि दिए जाने,एक दिन पूर्व गोली चलाने वाले पुलिस अधिकारी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करने,मृतक के एक आश्रित को नौकरी दिए जाने एवं एक वर्ष से अधिक समय से गोबरी, पगना,दुधमनिया,कांशा सहित अन्य ग्रामीण अंचलों के किसानों एवं ग्रामीण के खेतों में लगी विभिन्न प्रकार के अनाजों,घरों को तोड़ने जैसे अन्य को नुकसान पर वर्तमान समय तक हर स्तर पर जानकारी दिए जाने के बाद भी उचित मुआवजा नहीं मिलने पर दिए जाने के साथ,हाथी के निरंतर विचरण पर रेस्क्यू हेतु दल से रेस्क्यू करा कर अन्य स्थान पर ले जाए जाने के साथ अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर प्रशासन को मांग पूरी करने की बात करते हुए लिखित आवेदन कलेक्टर अनूपपुर के समक्ष प्रस्तुत किया।
                       
मंत्री दिलीप जायसवाल ने 
जताया शोक दिलाया भरोसा


दोपहर बाद मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल मृतक ज्ञान सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होकर शोकग्रस्त परिजनों एवं रिश्तेदारों के समक्ष शोक व्यक्त करते हुए मृत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा।
        तथा उन्होंने गोली चलाये जाने की घटना पर न्यायिक जांच हेतु आदेशित करने,प्रावधान अनुसार जनहानि प्रकरण के तहत 8 लाख की आर्थिक सहायता के साथ मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा घटना पर दुख व्यक्त करते हुए दो लाख की सहायता राशि दिए जाने,एक अकेले नर हाथी के निरंतर विचरण एवं आक्रोश की स्थिति उत्पन्न होने पर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के रेस्क्यू दल से आज ही रात गोबरी पहुंचने पर हाथी का रेस्क्यू कर अन्य जगह ले जाने,प्रभावित परिवार के किसी एक सदस्य को शासकीय सेवा में रखने या अन्य व्यवसाय करने पर सहायता किए जाने,निरंतर विचरण कर रहे हाथियों के समूह द्वारा अब तक किए गए विभिन्न तरह के नुकसान का अलग से समिति बनाते हुए नुकसानी का आंकलन कर शीघ्र ही भुगतान कराए जाने का आश्वासन दिया।
                       इस दौरान पगना गांव पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था।एक अकेला नर हाथी शुक्रवार की सुबह गोबरी गांव के ठाकुरबाबा के पास सुखीलाल राठौर के खेत में लगे गेहूं को खाता हुआ पड़ोस में गोबरी बीट की कक्ष क्रमांक 302 के जंगल में विश्राम करने चला गया।वन मंडलाधिकारी अनूपपुर श्रद्धा पन्र्दे ने ग्रामीणों को हाथी से दूर रहने,आज ही हाथी का रेस्क्यू कराए जाने के संबंध में जानकारी दी।शाम होते-होते ही आक्रोश की स्थिति मांगों की पूर्ति के आश्वासन के बाद कम होते दिखाई दी।

Post a Comment

0 Comments