Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

ज्योति दुबे अब होगी नवागत अनूपपुर जिला यातायात प्रभारी

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंचलधारा) पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा ज्योति दुबे को अब अनूपपुर का नवागत जिला यातायात प्रभारी बनाया गया है।उनकी पूर्व में हुई पदस्थापना में आंशिक संशोधन कर यातायात निरीक्षक जिला सागर की जगह अब उन्हें यातायात निरीक्षक जिला अनूपपुर का प्रभार दिया गया है। जो शीघ्र ही अपनी पद स्थापना स्थल पर आकर पदभार ग्रहण करेंगी।
                                         बताया गया कि ज्योति दुबे पदोन्नति पर यातायात निरीक्षक अनूपपुर बन रही है।इसके पहले यातायात प्रभारी पन्ना और निवाड़ी रह चुकी है।पता चला है कि तेज-तर्रार अधिकारी के रूप में इनकी पहचान है।निश्चित ही इनके आने के बाद जिला मुख्यालय सहित जिले की यातायात व्यवस्था सुदृढ होगी।

Post a Comment

0 Comments