Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

तिपान नदी से खनिज रेत के दो वाहन ट्रैक्टर मय ट्राली अवैध परिवहन पर की गई जब्ती की कार्यवाही

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंचलधारा) 14 जनवरी 2024 को दोपहर 01.30 के लगभग थाना जैतहरी एवम खनिज विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए ग्राम बेलिया फाटक कदमहीरा घाट तिपान नदी से खनिज रेत के दो वाहन ट्रैक्टर मय ट्राली नीले रंग का स्वराज चे.क्र. एमबीएनएके 48 एसीएलटीबी 35646 तथा महिंद्रा लाल रंग का 006505439 सी 1 को  खनिज रेत अवैध  उत्खनन,परिवहन में जब्त किया जाकर कार्यवाही की गई है।
                       अवैध उत्खनकर्ता तथा वाहन स्वामियों के विरुद्ध खनिज नियमो के तहत प्रकरण तैयार किया जाकर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments