Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

शिव मारुति सेना के तत्वाधान में श्री शिव मारूति मंदिर समतपुर में रामलला महोत्सव मनाया जाएगा

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंचलधारा) अयोध्या धाम में रामलला के भव्य मंदिर में  22 जनवरी 2024 को पूरे विधि-विधान के साथ रामलला विराजमान होंगे।इस ऐतिहासिक क्षण में समातपुर अनूपपुर मढ़फा तालाब स्थित शिव मारूति मंदिर में भी रामलला महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।
                              स्वयं सेवी संगठन समातपुर अनूपपुर द्वारा इस आशय की जानकारी दी गई।बताया गया कि इस महोत्सव को अविस्मरणीय बनाने के लिए शिवमरूति सेना जुटी हुई है। 22 जनवरी 2024 को शिव मारूति मंदिर में रामलला का पूजन,आरती करने के पश्चात,प्रसाद वितरण किया जवेगा। तत्पश्चात नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
                शिव मारुति सेना द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु नगरवासियों से संपर्क कर उत्सव में शामिल होने के लिए अनुरोध किया जा रहा है।एवम् 22 जनवरी को सब सनातनी दीपावली की तरह अपने घर में दीप जलाएं और इस ऐतिहासिक क्षण का लाभ उठाएं जाने की अपील की गई है।

Post a Comment

0 Comments