Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

पुष्पराजगढ़ विधायक ने प्रियंका वाड्रा का किया स्वागत अमरकंटक किया आमंत्रित

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर के पूर्व अध्यक्ष फुंदेलाल सिंह मार्को ने गत दिवस संस्कारधानी जबलपुर पधारी कांग्रेस की राष्ट्रीय नेत्री राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा का गुलदस्ता देकर भव्य स्वागत किया।एवं आदिवासी संस्कृति से उन्हें वाकिफ कराते हुए अमरकंटक आमंत्रित किया।जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया एवं कहा कि निकट भविष्य में वह अमरकंटक आएंगी एवं कांग्रेस जनों से रूबरू होंगी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को से कहा कि प्रदेश में 2023 में होने वाले चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए सभी जुट जाएं।

Post a Comment

0 Comments