Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

कांग्रेस कि एआईसीसी डेलीगेट्स में विधायक फुंदेलाल सिंह हुए शामिल

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के पहले एआईसीसी डेलीगेट्स की सूची जारी की गई है।जिसमें मध्यप्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस जनों के साथ ही शहडोल संभाग से अनूपपुर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को को भी शामिल किया गया है।
              जिससे कांग्रेस जनों में काफी उत्साह एवं खुशी देखते ही बनती है।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में 99 सदस्य बनाए गए हैं।इनमें 71 निर्वाचित और 28 समायोजित सदस्य हैं।जिनमें पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुंदेलाल  सिंह मार्को निर्वाचित सदस्यों की सूची में शामिल है।निश्चित ही शहडोल संभाग का कद बढ़ा है।इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ सहित दिग्विजय सिंह एवं कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता मध्यप्रदेश के भी शामिल है।

Post a Comment

0 Comments