Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

एक भी कार्यकर्ता के साथ अन्याय नहीं होने दूंगा-रामलाल

 

कोल जनजाति विकास प्राधि.अध्यक्ष
 का हुआ भव्य स्वागत
(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंंचलधारा) भाजपा के कार्यकर्ता अपने जीवन में बहुत उतार-चढ़ाव को देखा है कार्यकर्ताओं ने संघर्ष किया है आज

कार्यकर्ताओं के संघर्ष के दम पर भारतीय जनता पार्टी और हम इस मुकाम पर पहुंचे हैं कार्यकर्ताओं का संघर्ष बेकार नहीं जाएगा हम एक-एक कार्यकर्ता के लिए सदैव खड़े रहेंगे एक भी कार्यकर्ता के साथ अन्याय हुआ तो रामलाल उनके लिए खड़ा रहेगा भले ही हमें इसके लिए किसी से भी टकरा ना पड़े। 
                         उक्त आशय के सारगर्भित विचार जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित स्वागत सम्मान समारोह में कोल जनजाति विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रामलाल रौतेल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं उन्होंने कहा कि 20 फरवरी 2023 को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें आमंत्रित करते हुए यह जिम्मेदारी देते हुए कार्यकर्ताओं के बीच सेवा करने का अवसर प्रदान किया।मुख्यमंत्री के द्वारा जैसे ही जिम्मेदारी हमें प्रदान की गई,कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर मैं हैरान रह गया।
                         उन्होंने कहा कि संगठन टिकट किसको विधानसभा का प्रदान करती है यह बाद का विषय है।हम सभी को मिलकर संगठन के लिए काम करना है।फोटो लगा देने

से कोई नेता नहीं बन जाता है जमीनी स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता होती है और उसका प्रतिफल भी अच्छा होता है।आज संगठन ने हमें जिम्मेदारी दी है उसका हम निर्वाहन निष्ठा पूर्वक करेंगे। स्वागत सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आधाराम वैश्य ने रामलाल रौतेल को कोल जनजाति विकास प्राधि.अध्यक्ष बनाए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि रामलाल रौतेल को प्रदेश के मुख्यमंत्री ने नई जिम्मेदारी देते हुए कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने का कार्य किया है। कार्यकर्ताओं में उर्जा का संचार हुआ है जो आने वाले समय में संगठन के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। कार्यकर्ता बड़ी आशा भरी निगाहों से रामलाल के नेतृत्व को देख रहा था जो मुख्यमंत्री ने पूरा किया है।रामलाल रोतेल लंबा संघर्ष करते हुए कार्यकर्ताओं के लिए काम किया आज उन्हें जो सफलता हासिल हुई है वह उनके संघर्ष का ही परिणाम है।
                 स्वागत सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आधाराम वैश्य, भाजपा के वरिष्ठ नेता हनुमान गर्ग ,चंद्रिका द्विवेदी, मनोज द्विवेदी, गजेंद्र सिंह, अरुण सिंह ,सत्यनारायण सोनी, सुनील उपाध्याय, पुष्पेंद्र जैन ,भूपेंद्र मेहरा, शिवरतन वर्मा, अभिषेक त्रिपाठी, आशुतोष सराफ, गुड़िया रौतेल, उमेश पटेल, रवि तिवारी, आदर्श दुबे ,लाल बहादुर जयसवाल ,सचिन जयसवाल तथा भारतीय जनता पार्टी के हजारों कार्यकर्ता पदाधिकारी स्वागत सम्मान समारोह में शामिल हुए।
              राज्य स्तरीय कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल का आगमन अमरकंटक से अनूपपुर जिला मुख्यालय में हुआ तो अमरकंटक तिराहा,बाजार एवं अन्य स्थानों पर जगह जगह पर उनका भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।रामलाल रौतेल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं जिले भर से आए हुए भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।
                      काफी लंबे समय से पूर्व विधायक रामलाल रौतेल लगभग अज्ञातवास में थे।लेकिन उसके बावजूद भी पार्टी के प्रति वफादारी उन्होंने अंतिम दम तक निभाई। जिसका नतीजा भी चुनावी वर्ष में उभर कर सामने आया फिर से मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान ने पूर्व विधायक रामलाल रौतेल को राजनीति में वापस लाने के लिए उन्हें कोल जनजाति विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया।अध्यक्ष बनने के बाद जब वह प्रथम बार अपने गृह जिले में अमरकंटक पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने किया। प्रातः काल में सुबह मां नर्मदा के दर्शन पूजा अर्चन कर अपने गृहनगर अनूपपुर पहुंचे जहां देवी मढ़िया मैं पूजा अर्चन कर स्टेशन चौक आदर्श मार्ग बस स्टैंड होते हुए शिव मारुति मंदिर सामतपुर पहुंचे।उनका भव्य स्वागत किया गया। उनका विशाल जुलूस आदिवासी नृत्य बैंड बाजे के साथ भ्रमण करते हुए मंदिर प्रांगण पहुंचा।जहां पूजा अर्चना करने के पश्चात लोगों से मेल मिलाप करते हुए बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हुए बराबरी वालों से गले मिलते हुए जिला भाजपा कार्यालय अनूपपुर पहुंचे।जहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।स्वागत की इस कड़ी में भाजपा के लोगों में काफी रौनक देखी गई काफी दिनों बाद पुराने भाजपा के कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ नजर आए और नगर की जनता ने भी अपने पूर्व विधायक का तहे दिल से स्वागत किया। स्टेट बैंक मोड़ पर सिंधु समाज अनूपपुर द्वारा भी स्वागत किया गया।
             उक्त आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

Post a Comment

0 Comments