Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

शास. कन्या शिक्षा परिसर विद्यालय जैतहरी में 15 दिवसीय मार्शल आर्ट ताइकांडो प्रशिक्षण हुआ प्रारंभ

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) मध्यप्रदेश शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के दिशा निर्देश में एवं संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग रवि कुमार गुप्ता अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक टीटी नगर स्टेडियम भोपाल,संयुक्त संचालक डॉ.विनोद प्रधान, संयुक्त संचालक बालू सिंह यादव के दिशा निर्देश में जिला कलेक्टर आशीष वशिष्ठ,पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह पवार,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं प्रभारी जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी अभिषेक राजन,जिला कार्यक्रम अधिकारी विनोद परस्ते,जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी मंजूषा शर्मा के मार्गदर्शन में सतीश जैन परियोजना अधिकारी जैतहरी एवं दिनेश कुमार सिंह चंदेल विकासखंड समन्वयक खेल एवं युवा कल्याण विभाग ग्रामीण युवा केंद्र जैतहरी एवं नेशनल ट्रेनर एवं स्टेट फ्री द्वारा दिनांक 25/02/2023 से 13/03/ 2023 तक शासकीय कन्या शिक्षा परिसर विद्यालय जैतहरी में बालिका मार्शल आर्ट के अंतर्गत ताइकांडो प्रशिक्षण चलेगा।इसका उद्घाटन दिनांक 25/02/2023 को विद्यालय के प्राचार्य मनमोहन सांडे एवं परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास जैतहरी सतीश जैन एवं दिनेश कुमार सिंह चंदेल विकासखंड समन्वयक खेल एवं युवा कल्याण विभाग ग्रामीण युवा केंद्र जैतहरी जिला अनूपपुर एवं पीटीआई कन्या शिक्षा परिसर संतोष सोनी, ईश्वर सिंह गौड़ उच्चतर माध्यमिक शिक्षक, श्याम लाल प्रजापति, उषा सिंह कविता राठोर, श्वेता यादव, नम्रता केसरी, किरण सिंह राठौर, पुष्पलता सिंह राठौर,रामप्रसाद राठौर ,सुनीता राठौर, रश्मि शर्मा, आरती नामदेव, सरिता राठौर, मनोज कुमार मिश्रा,अमित कुमार पनिका एवं राखी केवट की उपस्थिति में उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास जैतहरी सतीश जैन ने कहां की इस मार्शल आर्ट ताइकांडो प्रशिक्षण से बालिकाएं आत्मरक्षा का गुण सीखेंगी एवं खेल के माध्यम से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन करेंगी।एवं इस खेल के माध्यम से आत्मनिर्भर बनेगी। यह प्रशिक्षण विकास कुमार भारतीया ताइकांडो प्रशिक्षक के द्वारा दिया जा रहा है जो अच्छे प्रशिक्षक हैं।इस कार्यक्रम को करवाने में अहम भूमिका खेल विभाग की सहायक ग्रेड 3 अजय मंडलोई का पूर्ण सहयोग रहा है।एवं कन्या शिक्षा परिसर के प्राचार्य मनमोहन सांडे एवं पीटीआई संतोष सोनी एवं सभी स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा है। यह कार्यक्रम लगातार 15 दिन तक चलेगा इसका समापन 13 मार्च 2023 को होगा।

Post a Comment

0 Comments