Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

हेमंत गौतम बने मजदूर संघ के अनूपपुर जिलाध्यक्ष लोगों में हर्ष व्याप्त दी बधाइयां

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) भारतीय मजदूर संघ मध्यप्रदेश एवम मध्यप्रदेश श्रमजीवी सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश लहरिया जी द्वारा मजदूर संघ के संविधान में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए हेमंत गौतम पिता रामरूद्र गौतम वार्ड नंबर 13 बूढ़ी माई मंदिर के सामने अनूपपुर मध्यप्रदेश को अनूपपुर जिला अध्यक्ष पद पर प्रदेश संयुक्त मंत्री विजय मेहता की अनुशंसा से नियुक्त किया है।
           हेमंत गौतम की नियुक्ति होने पर सभी कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है।
                     ज्ञातव्य हो कि हेमन्त गौतम लगातार अपने कर्मचारियो के हक़ के लिए हमेशा खड़े रहते हैं तथा न्याय दिलाते हैं।इनकी नियुक्ति पर किसान मोर्चा अनूपपुर जिला महामंत्री वेद प्रकाश द्विवेदी,नगर पालिका उपाध्यक्ष सोनाली पिंटू तिवारी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदीप मिश्रा, पत्रकार सत्यम पाण्डेय, पी.एम. शुक्ला, जय गणेश दीक्षित, आकाश तिवारी, ओम कांत शुक्ला, निरंजन शुक्ला, कपिल द्विवेदी, नीलमणि पटेल, सुभाष मिश्रा ,राहुल पाठक,दीपक मिश्रा, दीपक चतुर्वेदी,सुनिल सोनी,दुर्गेश यादव आदि ने बधाई दी है।

Post a Comment

0 Comments