Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

बेहतर काम के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने किया पुरस्कृत दस्तक अभियान व ओआरएस वितरण में अनूपपुर जिला सर्वश्रेष्ठ

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) दस्तक अभियान व ओआरएस वितरण में अनूपपुर जिला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रथम स्थान में रहा है। मुख्यालय स्तर पर की गई समीक्षा के बाद जिला अनूपपुर को बेस्ट जिला अवार्ड की किताब से नवाजा गया था।यह पुरस्कार 1 दिसंबर 2022 को स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने अनूपपुर जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एस.सी. राय के साथ चार लोगों को सम्मानित किया है।
                            यह पुरस्कार 1 दिसंबर को होटल ताज लेक फ्रंट भोपाल में दिया गया है।स्वास्थ्य विभाग के दस्तक अभियान को 18 जुलाई से 31 अगस्त 2022 तक सभी जिलों में चलाया गया था।इसके बाद विभाग ने अच्छा प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को पुरस्कृत करने की योजना बनाई।पुरस्कृत होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जानकारी इस प्रकार है।जिसमें डॉ.एस.सी. राय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ.एस.बी. चौधरी जिला टीकाकरण अधिकारी, सुनील नेमा जिला कार्यक्रम प्रबंधक,जयकुमार कहार आरआई डाटा मैनेजर एवं नेहा मिश्रा प्रभारी जिला कम्युनिटी मोबिलाइजर शामिल है।जिला अनूपपुर "दस्तक" अभियान अंतर्गत ओ.आर.एस. वितरण में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

Post a Comment

0 Comments