Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

विकास की किरणों से चमचमाने लगा नगर परिषद जैतहरी नप.जैतहरी में 582.60 लाख रुपए की लागत के कार्यों का

 

भूमि पूजन,लोकार्पण,अनावरण 
करेंगे मंत्री बिसाहूलाल सिंह 
(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)
अनूपपुर (अंंचलधारा) नगर परिषद जैतहरी में मध्यप्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह 4 दिसंबर 2022 को भूमि पूजन, लोकार्पण एवं मूर्तियों के अनावरण कार्यक्रम में भाग लेंगे। नगर परिषद की ऊर्जावान अध्यक्ष नवरत्नी विजय शुक्ला के पंचवर्षीय कार्यकाल में नगर परिषद के सभी वार्डों में विकास की किरने पहुंची हैं।आज विकास की किरणों से नगर परिषद जैतहरी चमचमाने लगा है।
               नगर परिषद जैतहरी में आज आयोजित होने वाले कार्यक्रम लोकार्पण,भूमिपूजन एवं अनावरण समारोह में मुख्य अतिथि-बिसाहूलाल सिंह जी,खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री मंत्री म.प्र. शासन रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवरत्नी विजय शुक्ला जी,अध्यक्ष नगर परिषद जैतहरी होंगी।जबकि विशिष्ट अतिथि हिमान्द्री सिंह जी सांसद शहडोल,बृजेश गौतम जी अध्यक्ष,भाजपा जिला अनूपपुर,अनिल गुप्ता जी पूर्व उपाध्यक्ष,विन्ध्य विकास प्राधिकरण,पार्वती वाल्मीक राठौर जी उपाध्यक्ष जिला पंचायत अनूपपुर,योगेश अग्रवाल जी न्यायाधीश, एमपी इंडस्ट्रियल फोरम,सम्माननीय अतिथि गण-आर.पी. द्विवेदी जी अध्यक्ष ब्राम्हण समाज जैतहरी,राजेश अग्रवाल जी अध्यक्ष अग्रवाल समाज जैतहरी,लक्ष्मी चौधरी जी अध्यक्ष अनु.जा.(चौधरी) समाज जैतहरी,श्याम नारायण शुक्ला जी जिला अध्यक्ष, किसान मोर्चा,दिनेश राठौर जी मण्डल अध्यक्ष भाजपा मंडल जैतहरी की उपस्थिति में संपन्न होने जा रहा है।
      नगर परिषद जैतहरी की अध्यक्ष नवरत्नी विजय शुक्ला ने मंत्री जी के आशीर्वाद से नगर परिषद जैतहरी के समुचित विकास के लिए सदैव अग्रसर होकर कार्य किया है जिसका नतीजा है कि मंत्री जी के सहयोग से विभिन्न कार्यों के लिए विभिन्न मदों से नगर परिषद जैतहरी को राशियों का आवंटन हुआ और निश्चित ही नगर परिषद जैतहरी प्रदेश के अंदर अपनी अनूठी छाप छोड़ने जा रही है।जो आने वाले समय में एक मिसाल होगी।नगर परिषद के कार्यों को देखकर लगता है कि नगर परिषद अध्यक्ष अगर हो तो नवरत्नी विजय शुक्ला जैसी।जिन्होंने विकास कार्यों से कभी कोई समझौता नहीं किया हमेशा विकास कार्यों के लिए समर्पण भावना से कार्य किया है।जिसका नतीजा है कि उनके प्रस्तावों के अनुरूप उनको हर कार्य के लिए राशि आवंटित हुई है।जैतहरी नगर के अंदर कई ऐसे उदाहरण देखने को मिल रहे हैं जो अपने आप में एक मिसाल है। 
                      मध्यप्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह के प्रयासों से  जैतहरी में 4 दिसंबर 2022 को विभिन्न विकास कार्यों की श्रृंखला में लोकार्पण,शिलान्यास अनावरण के कार्यक्रम होने जा रहे हैं।नगर परिषद अध्यक्ष नवरत्नी विजय शुक्ला के साथ नगर के गणमान्य नागरिक की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन कर खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह का अभिनंदन किया जायेगा।बताया गया कि नगर परिषद जैतहरी में सभी तबके और समुचित नगर परिषद क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए बहुसंख्यक योजनाओं तथा कार्यों का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह द्वारा जिन निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया जाना है उनमें मुख्य रूप से वार्ड क्र. 06, 07, 08, 09,10 एवं 11 में लागत राशि 120 लाख रुपये से निर्मित डामरीकरण मार्ग,वार्ड क्र. 13 में राजेश अग्रवाल की दुकान से वार्ड क्र. 14 बैसाखू राठौर के घर की ओर जाने वाली पी.सी.सी. सड़क लागत राशि 12.60 लाख रुपये,वार्ड क्र. 03 राठौर चौक से अन्जुम मोटर्स की ओर जाने वाली नाली निर्माण कार्य लागत 13 लाख रुपये,वार्ड क्र. 03 में शम्भू के घर से राजेश पवार के घर की ओर जाने वाली नाली का (लागत राशि 09.00 लाख रुपए) स्वीकृत आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य,वार्ड क्र.10 कब्रिस्तान में स्वीकृत बाउण्ड्रीवाल निर्माण लागत राशि 6 लाख रुपये से स्वीकृत बाउंड्री वाल का निर्माण कार्य,वार्ड क्र. 04 में लागत राशि 12 लाख रुपये से स्वीकृत खेरमाई पहुंच मार्ग निर्माण कार्य, वार्ड नंबर 11 लागत राशि 7 लाख रुपए से निर्मित आरसीसी नाली निर्माण कार्य।जिन कार्यों का लोकार्पण होना है उसमें प्रमुख वार्ड क्र. 08 में स्थित नगरपालिका परिषद प्रांगण में लागत राशि 170 लाख रुपये से निर्मित ऑडिटोरियम बिल्डिंग, अतिरिक्त कक्ष एवं किचन मार्ग,वार्ड क्र. 08 में नगर परिषद जैतहरी का लागत राशि 95 लाख रुपये से निर्मित नवीन कार्यालय भवन,वार्ड क्र. 08 में लागत राशि 21 लाख रुपये से निर्मित कार्यालय भवन परिषद के सौन्दर्यीकरण कार्य,वार्ड क्र. 09 में लागत राशि 75 लाख रुपये से निर्मित नगर परिषद चौक से भोला नीखर के घर तक कांक्रीट सीमेंटेड सड़क,वार्ड क्र. 13 में लागत राशि 10 लाख रुपये से निर्मित इमली के पास पेवर ब्लाक लगाते हुए सौन्दर्यीकरण कार्य,वार्ड क्रमांक 9 में लागत राशि 11 लाख रुपए से निर्मित पानी टंकी कैंपस में सौंदर्यीकरण कार्य।जिन कार्यों का अनावरण होना है उसने प्रमुख वार्ड क्र. 08 में लागत राशि 7 लाख रुपये से निर्मित भगवान श्री परशुराम चौक के निर्माण एवं मूर्ति का अनावरण,वार्ड क्र. 05 में लागत राशि 7 लाख रुपये से निर्मित महाराजा श्री अग्रसेन जी महाराज के चौक एवं मूर्ति का अनावरण,वार्ड क्र. 13 में लागत राशि 7.10 लाख रुपये से निर्मित संत श्री रविदास जी महाराज के चौक निर्माण एवं मूर्ति का अनावरण।           

सुविधाओं को ध्यान देते हुए 
होगा नगर विकास- नवरत्नी


नगर परिषद जैतहरी की ऊर्जावान अध्यक्ष नवरत्नी विजय शुक्ला ने निकाय द्वारा 582.60 लाख रुपये के कार्यों का विवरण देते

हुए जनमानस को आश्वस्त किया है कि परिषद मंत्री बिसाहूलाल सिंह के मार्गदर्शन में विभिन्न विकास कार्यों को पूर्ण करेगी।उन्होंने आश्वस्त किया है कि सभी जनसुविधाओं का ख्याल रखते हुए नगर का चहुंमुंखी विकास किया जाएगा।उन्होंने खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह  को जैतहरी नगर को दी गई सौगातों के लिए धन्यवाद 
ज्ञापित किया हैं।उन्होंने कहा कि सामाजिक,सांस्कृतिक धरोहर को संजोने,संरक्षित रखने व युवा पीढ़ी को स्मरण कराने के लिए नगर परिषद जैतहरी द्वारा चौराहों का नामकरण किया गया है।उन्होंने कहा कि जनता के अथाह प्यार,प्रेम उनके पंचवर्षीय कार्यकाल में बराबर मिला है। जिसके कारण नगर परिषद जैतहरी उत्तरोत्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।उन्होंने कहा कि फिर मौका मिलेगा तो निश्चित ही शेष बचे अन्य कार्यों को अमलीजामा पहनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेगी।उन्होंने कहा कि उनसे जितना बन पड़ा उन्होंने मंत्री बिसाहूलाल सिंह के आशीर्वाद से उसे पूरा किया है।विकास कार्यों के साथ-साथ नगर परिषद जैतहरी के 15 वार्ड की जनता को शासन की तमाम योजना का लाभ दिलाने में भी वह कभी पीछे नहीं रही। मूलभूत सुविधाएं सभी वार्डों में उपलब्ध कराई गई।

Post a Comment

0 Comments