Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

कल खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह की उपस्थिति में म.प्र.स्थापना दिवस का समापन पुरस्कार वितरण से

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो) 

अनूपपुर (अंंचलधारा) 67 वे मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का शुभारंभ 1 नवंबर 2022 को मध्यप्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ था।उसका समापन आज 7 नवंबर 2022 को शाम को संपन्न होगा।कार्यक्रम का समापन भी मध्यप्रदेश शासन के खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह करेंगे।
                   बताया गया कि साप्ताहिक आयोजन श्रृंखला के तहत आयोजित किए गए कार्यक्रमों की श्रंखला का समापन पुरस्कार वितरण के साथ आज 7 नवंबर को संपन्न होगा।इस अवसर पर जिला मुख्यालय अनूपपुर के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण मे सायं 6  बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम,पुरस्कार वितरण के साथ ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी का वर्चुअल माध्यम से होगा एवं प्रदेश के खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह एवं स्थानीय अतिथियों का उद्बबोधन होगा। गणमान्य नागरिकों,व्यापारियों,पत्रकार गणों, शासकीय सेवकों, एवं विद्यार्थियों तथा महिलाओं, युवाओं आदि से कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की गई है।

Post a Comment

0 Comments