Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

जिला कांग्रेसाध्यक्ष फुंदेलाल के नेतृत्व में अनूपपुर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया कमलनाथ जी का स्वागत

 

(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो) 

अनूपपुर (अंंचलधारा) मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी,प्रदेश कांग्रेस प्रभारी जयप्रकाश जी अग्रवाल का जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर के अध्यक्ष एवं पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को जी के नेतृत्व में अनूपपुर जिले के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता विराट नगरी शहडोल पहुंचकर भव्य स्वागत,वंदन, अभिनंदन किया।
                  पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रमुख रूप से जिला कांग्रेसाध्यक्ष विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को के साथ ही कांग्रेस कमेटी के जिला प्रभारी राजेंद्र मिश्रा,जिला कार्य. अध्यक्ष संतोष कुमार पांडे,ब्लाक अध्यक्ष संतलाल चंद्रवंशी, करपा सरपंच हीरा सिंह टेकाम,धरमदास,सरपंच ललतेश सिंह,ब्लाक अध्यक्ष दमेहडी सरपंच पोषलाल सिंह,ब्लाक अध्यक्ष सुखराम सिंह मरावी,यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमरकंटक बिरू तंबोली के साथ ही जिला कांग्रेस,महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस,एनएसयूआई के हजारों कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित रहे।विधायक पुष्पराजगढ़ फुंदेलाल सिंह मार्को जी के द्वारा हेलीपेड पर पुष्प गुच्छ भेंट कर प्रदेश कांग्रेसाध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी,मध्यप्रदेश प्रभारी जय प्रकाश अग्रवाल जी आदि कांग्रेस नेताओं का स्वागत किया गया।
              विराट भूमि शहडोल में आयोजित आम सभा को भी विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को जी ने संबोधित करते हुए कहा कि 2023 में कमलनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्तासीन होगी और भ्रष्टाचारी भाजपा की सरकार को कांग्रेस जन बाहर का रास्ता दिखाएंगे
                    उन्होंने कहा कि हमारे कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी जी पदयात्रा के माध्यम से भारत जोड़ो यात्रा प्रारंभ किए हैं जो कि कन्याकुमारी से प्रारंभ कर कश्मीर तक जा रहे हैं।इसी तरह सभी कांग्रेस विधायकों को अपने विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा कर 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments