Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

शा.महावि.जैतहरी जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष बने अशोक राठौर


(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो)

अनूपपुर (अंंचलधारा) उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन भोपाल द्वारा प्रदेश के शासकीय,स्वशासी महाविद्यालयों की जनभागीदारी समितियों में जनभागीदारी अध्यक्ष पद पर मनोनयन किया गया है।जिसमें शासकीय महाविद्यालय जैतहरी में अशोक राठौर वार्ड नंबर 15 पुरानी बस्ती जैतहरी की नियुक्ति की गई है।
                          ज्ञातव्य हो कि अशोक राठौर समाजिक कार्यों में अग्रणी,संगठन के प्रति निष्ठावान,सरल व्यक्तित्व के धनी भारतीय जनता पार्टी के पार्षद भी हैं।शासकीय महाविद्यालय जैतहरी जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर अनेकों लोगों ने बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी हैं एवं आशा व्यक्त की है की निरंतर संगठन के सिद्धांतों पर चलकर महाविद्यालय में विकास की गाथा लिखेंगे।

Post a Comment

0 Comments