Anchadhara

अंचलधारा
!(खबरें छुपाता नही, छापता है)!

कांग्रेस ने दी प्रदेश को पहचान-फुंदेलाल

 

पद यात्रा के साथ 
मनाया स्थापना दिवस
(हिमांशू बियानी/जिला ब्यूरो) 
अनूपपुर (अंंचलधारा) भारत जोड़ो पदयात्रा में निकले पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फुंदेलाल सिंह मार्को की पदयात्रा निरंतर जारी है। उन्होंने प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर रास्ते में ध्वजारोहण कर साथ में चल रहे कांग्रेश जनों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के बाद मध्यप्रदेश को पहचान देने में कांग्रेस के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
उन्होंने कहा कि आज हमारे मध्यप्रदेश का नाम पूरे देश में सम्मान से लिया जाता हैं।आज हमारा मध्यप्रदेश विकास कर रहा है, हर क्षेत्र में मध्यप्रदेश का नाम ऊंचा है चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो ,स्वास्थ्य ,खेल ,कृषि, हर क्षेत्र में मध्यप्रदेश का नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जा रहा है।यह विकास मध्यप्रदेश के हर व्यक्ति के सहयोग से पूरा हो पा रहा है।इस अवसर पर उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी।इसी के साथ ही भारत जोड़ो पदयात्रा तृतीय दिवस लालपुर बिजौरा, भरनी,पमरा भरनी,ताली में दोपहर का भोजन करने के बाद बटकी,मेढखार, जामकछार,मिर्चादादर होते हुए रात्रि विश्राम लपटी में किया।

Post a Comment

0 Comments